कानपुर। NEET students कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के तुलसी नगर स्थित एक हॉस्टल में रविवार रात नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव हॉस्टल के कमरे में छत के पंखे से कपड़े के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाया। छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8:15 बजे तुलसी नगर के हॉस्टल में एक छात्र के फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हॉस्टल के कमरा नंबर 205 का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर एक युवक छत के पंखे से कपड़े के सहारे लटका दिखाई दिया। हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों और संचालक से पूछताछ में उसकी पहचान शिवा (19) पुत्र चंद्रवीर निवासी दौलतपुर, बहराइच के रूप में हुई। वह हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि कमरे में उसका शव मिलने के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल के निरीक्षण के लिए बुलाया गया। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि छात्र ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है।
नारायण सेवा संस्थान का काम बोल रहा है- former President रामनाथ कोविंद ने की सराहना
