Three Workers Dead : दिल्ली में निर्माणाधीन मकान गिरा: मलबे में तीन शव मिले, शव देख परिजनों में मची चीख-पुकार

Under-construction house collapses in Delhi: Three bodies recovered from the debris; wailing erupts among family members upon seeing the bodies.

नई दिल्ली। Three Workers Dead  : राजधानी दिल्ली के हर्ष विहार क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान का स्लैब गिरने से कई मजदूर दब गए। रेस्क्यू के दौरान जब मलबा हटाया गया तो उसके नीचे तीन मजदूरों के शव मिले। उत्तर पूर्व जिले के एडिशनल डीसीपी संदीप लम्बा ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन क्षेत्र में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की कईं गाड़ियां मौके पर पहुंचीं थीं। लोगों के दबे होने की आशंका में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। देर रात मंत्री कपिल मिश्रा और आशीष सूद भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम करीब 6.46 बजे उनकी टीम को खबर मिली कि मिलन गार्डन, सेवाधाम रोड, हर्ष विहार में करीब 200 गज का एक मकान गिर गया है। मौके पर पुलिस को मकान मालिक कुलविंदर तंवर मिला।

कल ही डाला गया था लेंटर

मकान मालिक ने बताया कि वह हादसे वाले मकान से चंद मकान छोड़कर परिवार के साथ रहता है। यहां उनका पुराना मकान था। पिछले कुछ दिन से मकान पर एक और मंजिल बनाने का काम चल रहा था। रविवार को इसका लेंटर डाला गया था। शाम 5 बजे तक लेंटर डालने का काम जारी था। श्रमिकों के जाते ही अचानक हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि लेंटर डालते समय हादसा होता तो शायद हताहतों की संख्या ज्यादा होती। अभी यह साफ नहीं है कि मकान में कोई दबा भी है या नहीं। मलबा हटाने के बाद ही इसका पता चल पाएगा। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुराना मकान लेंटर का वजन नहीं सहन नहीं कर सका और हादसा हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में 150 करोड़ की Garment factory का किया लोकार्पण, युवाओं मिलेगा रोजगार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.