MurderOfTwoFriends : बागपत के गणेश मंदिर परिसर में गड़े मिले दो दोस्तों के शव, 25 जुलाई से लापता थे दोनों, पुलिस को देखकर भागा आरोपी

Bodies of two friends found buried in the premises of a Ganesh temple in Baghpat; both had been missing since July 25; the accused fled upon seeing the police.

मुखबिर की सूचना पर पुलिस नें लहचौड़ा के गणेश मंदिर जो रटौल मार्ग पर स्थित है।

बागपत। MurderOfTwoFriends  : यूपी के बागपत जिले से हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। यहां सिगोली तगा में 25 जुलाई से लापता दो दोस्तों की हत्या कर शव लहचौड़ा के मंदिर में गड़े मिले है। पुलिस नें गुरुवार रात दोनों शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का आरोपी पुजारी पुलिस की पकड़ से दूर है, जबकि उसके दो शिष्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

सिगोली तगा निवासी 28 वर्षीय इसरार पुत्र रिड़कू व गांव का ही 28 वर्षीय दिव्यांग अंकित पुत्र मुकेश दोनों दोस्त थे। 25 जुलाई को दोनों घर से बाहर बाइक से घूमने निकले थे, लेकिन शाम तक जब वापस नहीं आये तो परिजनों नें तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया तो परिजनों नें 27 जुलाई को थाना चांदीनगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस तलाश में जुटी थी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस नें लहचौड़ा के गणेश मंदिर जो रटौल मार्ग पर स्थित है। वहां के महंत नरेश नाथ से पूछताछ करनी चाहिए तो वह फरार मिला। पुलिस नें शक के आधार पर उसके दो शिष्यों को हिरासत में ले लिया तो ?गुरुवार रात तीन बजे पुलिस ने लहचौड़ा के गणेश मंदिर प्रांगण से गड्ढे में हत्या कर दबाए गए शवों को बरामद किया। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। वहीं जांच अधिकारी चांदीनगर राकेश कुमार नें बताया की लापता युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी महंत फरार है। जबकि उसके दो शिष्यों को गिरफ्तार किया गया है।

सावधान! बाजार का पनीर सेहत बनाएगा नहीं बिगाड़ेगा, कपड़े धोने वाला Correction fluid समेत अन्य केमिकल डाल रहे मिलावटखोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’