वाराणसी।GirlfriendMurder : विवाहिता ने बसी बसाई गृहस्थी को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का जो फैसला लिया, उसके लिए सबसे बड़ी गलती साबित हुई। बिहार के नवादा जिले की रहने वाली छोटी उपाध्याय (20) ने वहीं के रहने वाले ऋषभ को दिल दे बैठी। उसके साथ अपना सबकुछ छोड़कर चल दी। जो उसे लेकर बिहार से हजारों किमी दूर दादरा नगर हवेली लेकर गया। वहां दोनों साथ रहने लगे। इसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या करके उसके शव को सूटकेस में डालकर वहीं छोड़ दिया और खुद भागकर यहां वाराणसी आकर छिपकर रहने लगा।
हत्या का भेद खुलने पर सोमवार को प्रेमी ऋषभ कुमार सिंह को एसटीएफ वाराणसी इकाई और सिलवासा पुलिस ने मंडुवाडीह स्थित चांदपुर औद्योगिक आस्थान से गिरफ्तार किया है। वह फैक्टरी में नाम बदलकर मजदूरी कर रहा था। दादर और नगर हवेली के सिलवासा में पत्नी छोटी उपाध्याय का शव दो महीने बाद तीन अगस्त को कमरे से सूटकेस में बरामद हुआ था। ऋषभ को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर सिलवासा पुलिस दादरा और नगर हवेली ले गई।
सूटकेस में मिला था महिला का शव
तीन अगस्त को सिलवासा के टोकर खड़ा क्षेत्र में एक मकान से सूटकेस से महिला का शव मिला था। शव करीब दो महीने पुराना था और प्लास्टिक से ढका हुआ था। मकान मालिक के कमरा खोलने पर दुर्गंध आने के बाद घटना का पता चला। शव की पहचान छोटी उपाध्याय (20) निवासी नवादा, बिहार के रूप में हुई थी। हत्या के बाद से ऋषभ कुमार सिंह सिलवासा से भागकर वाराणसी में छिपा हुआ था। वह यहां नाम बदलकर मजदूरी कर रहा था। खुफिया जानकारी के आधार पर एसटीएफ वाराणसी और सिलवासा पुलिस ने मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर औद्योगिक आस्थान की शुभकामना रियल टेक में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
दादरा नगर हवेली में की दोनों ने शादी
एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऋषभ कुमार सिंह अपने गांव की विवाहिता छोटी उपाध्याय से प्रेम करता था। छोटी की शादी होने के बाद भी वह उससे प्रेम करता रहा। छोटी के कहने पर ही वह उसे लेकर दादरा नगर हवेली भाग गया और वहीं दोनों ने शादी कर ली। छोटी को अगवा करने के मामले में ऋषभ पर बिहार के रोह थाने में अपहरण का मामला भी दर्ज हुआ था। इस शादी का पता चलने पर दोनों के परिवार वाले नाराज हो गए और छोटी को अपनाने से इन्कार कर दिया। एसटीएफ वाराणसी इकाई के उपनिरीक्षक अंगद सिंह यादव, विनय मौर्या और रवि यादव की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
9 जून को की थी हत्या
शादी के बाद छोटी लगातार गांव चलने का दवाव बना रही थी। नौ जून की सुबह छोटी से विवाद हुआ और फिर शाम को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रस्सी से बांधकर ट्रॉली सूटकेस में बंद कर वह भाग निकला। सिलवासा स्थित किराये के कमरे में वारदात को अंजाम देने के बाद ऋषभ वाराणसी भाग आया। घटना तब सामने आई, जब मकान मालिक ने किसी अन्य को किराये पर कमरा देने के लिए ताला तोड़कर दरवाजा खोला। बाथरूम में ट्रॉली सूटकेस में शव मिला।
मिट्टी में मिल चुके Mafia Atiq के नाम पर दबंगई, बिला शुल्क दिए गुजरे 15 वाहन, 70 आरोपियों पर केस
