कानपुर।TenLakhsLooted : यूपी में सख्त कानून व्यवस्था के बाद भी बदमाशों के हौंसले बुलंद है। यूपी पुलिस जितनी तेजी से एकांउटर करके बदमाशों का खात्मा करती है, उतनी ही तेजी से बदमाशों का उदय हो रहा है। ताजा मामला यूपी के कानपुर शहर से सामने आया, यहां बदमाशों ने तमंचों के बल पर किन्नर को बंधकर पीटा। इसके बाद घर से 10 लाख रुपये कैश, सोना और बाइक लेकर फरार हो गए। यह वारदात गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की जाजमऊ चौकी अंतर्गत डकारी गांव के शास्त्री नगर मोहल्ले की है। गुरुवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने किन्नर और उसके ड्राइवर को बंधक बनाकर मारपीट की और करीब 10 लाख रुपये नकद, 100 ग्राम सोना तथा एक अपाचे बाइक लूटकर फरार हो गए। जाते समय आरोपी सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंचे एसपी और सीओ ने घटनास्थल का मुआयना कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
सीढ़ी लगाकर घर में घुसे बदमाश
पीड़ित किन्नर वैशाली ने बताया कि वह अपने ड्राइवर मोहम्मद आसिफ के साथ आठ साल से इस घर में रह रही हैं। देर रात करीब दो बजे तीन से चार बदमाश घर की पीछे की दीवार में सीढ़ी लगाकर अंदर पहुंचे। बदमाशों ने आते ही तमंचे के बल पर दोनों को बंधक बना लिया और रस्सी से हाथ-पांव बांधकर मारपीट की। बदमाशों ने अलमारी खंगालकर उसमें रखे करीब 10 लाख रुपये नगद, 100 ग्राम सोने के आभूषण और घर के बाहर खड़ी बाइक लूट ली।

पड़ोसी किन्नर पर रंजिश का शक
बदमाशों के भागने के बाद पीड़ितों ने किसी तरह अपनी रस्सियां खोलीं और यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी, स्थानीय चौकी पुलिस और गंगाघाट कोतवाल मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी जयप्रकाश सिंह और सीओ सिटी विनी सिंह ने भी भोर में ही घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर जुटे साथी किन्नरों ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले एक अन्य किन्नर से उनकी पुरानी दुश्मनी चल रही है और उसी ने भाड़े के बदमाशों से इस घटना को अंजाम दिलाया है।सीओ सिटी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर और बताए गए संदिग्ध बिंदुओं के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई देश की पहली उड़ने वाली कार, देखे ‘Hapida Skynex’ की पहली झलक
