सियासी तीर: यूपी में Rahul Gandhiके दौरे से पहले पूरे शहर में लगे पोस्टर से कांग्रेस सांसद पर साधा निशाना

Political Jab: Posters plastered across the city ahead of Rahul Gandhi's visit to UP take aim at the Congress MP.

दो साल किशोरी तुमने लाल क्या किया?” इसके जरिए सांसद बनने के बाद उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का हिसाब मांगा गया है।

अमेठी। केरलम के चुनाव में सफलता मिलने के बाद कांग्रेसी उत्साहित है। अब Rahul Gandhi पूरा ध्यान यूपी पर देना चाहते है। इसी क्रम में वह अमेठी और रायबरेली के दौड़े पर आ रहे है। इससे पहले पूरे शहर में कांग्रेस सांसद केएल शर्मा द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर तंज कसते हुए पोस्टर लगाए गए है। पोस्टरों पर मुख्य रूप से लिखा गया है— “दो साल किशोरी तुमने लाल क्या किया?” इसके जरिए सांसद बनने के बाद उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का हिसाब मांगा गया है।

सांसद की निष्क्रियता पर सवाल

एक पोस्टर में आरोप लगाया गया है कि सांसद निधि से केवल एक स्कूल बस दी गई, वह भी एक कांग्रेस नेता के निजी विद्यालय को आवंटित कर दी गई। इसके अलावा, एक एंबुलेंस को भी किसी ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल में सेवा में लगाए जाने का उल्लेख किया गया है। कुछ अन्य पोस्टरों में वर्तमान सांसद किशोरी लाल शर्मा के दो वर्ष के कार्यकाल की तुलना पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के पांच वर्ष के कार्यकाल से की गई है। इसमें पूर्व भाजपा सांसद के समय हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए मौजूदा सांसद की निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए गए हैं।

ये पोस्टर अमेठी स्थित कांग्रेस कार्यालय, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल समेत कई प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। राहुल गांधी के आगमन से ठीक पहले हुई इस पोस्टरबाजी ने जिले में सियासी हलचल को पूरी तरह तेज कर दिया है।

महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता The Narmada Story का हाईवोल्टेज एंथम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother