Sold land for marriage : जमीन गिरवी रख सातवीं शादी की तैयारी कर रहे पिता के खिलाफ थाने पहुंचा बेटा

Son files police complaint against father for mortgaging land for seventh marriage

आजमगढ़। Sold land for marriage यूपी के आजमगढ़ जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई यहां एक व्यक्ति को ऐसा शौक लगा कि वह पुरखों की जमीन को कभी बेचकर तो कभी गिरवी रखकर शादियां करने लगा। अब तक वह छह शादियां कर चुका है। सातवीं बार घोड़ी चढ़ने की तैयारी कर रहा था, इसकी जानकारी लगते ही बेटे ने थाने पहुंचकर पिता की शादी रुकवाने की गुहार लगाई। बेटे ने पिता पर जमीन बेचने के लिए एडवांस पैसे लेने का भी आरोप लगाया है।

अहरौला थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बेटे ने थाने में तहरीर देकर पिता पर सातवीं शादी करने का आरोप लगाया है। बेटे ने बताया है कि उसके 55 वर्षीय पिता अभी तक छह शादियां कर चुके हैं, अब सातवीं शादी करने की तैयारी में लगे हुए हैं।बेटे ने बताया है कि पिता ने मेरी मां से तीसरी शादी की थी, उसके पहले दो शादियां और कर चुके थे। अभी तक कुल छह शादियां कर चुके हैं।

छठवीं पत्नी रूठकर चली गई

बेटे ने बताया कि उन्होंने छठवीं शादी 2024 में की थी। छठवीं पत्नी कुछ दिन रहने के बाद जमीन अपने नाम करने की बात कहने लगीं। पिता ने मना किया तो वह जेवर की मांग करने लगी। जब जेवर भी नहीं मिला तो वह दूसरे के साथ चली गई। अब पिता सातवीं शादी के लिए कुछ लोगों के संपर्क में है। उन्होंने सातवीं शादी करने का लालच दिया है। इसके लिए पिता ने बची हुई जमीन बेचने के लिए किसी से 50 हजार रुपये एडवांस में भी ले लिया है।

बेटे ने कहा कि इसके पहले पिता आधे से ज्यादा जमीन गिरवी रख चुके हैं। पिता का लिया गया कर्ज वह कई बार चुकता किया है। अभी वह 12वीं का छात्र है। पिता उसे जबरिया कमाने के लिए भेज दिए थे। अभी वह बाहर रहता है, लेकिन 12वीं की परीक्षा देने घर आया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बेटे की तरफ से पिता पर लगाए गए आरोपों की जांच कर पिता को समझाने की कोशिश की जाएगी।

nterio by Godrej ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में भारतीय स्टेट बैंक के लिए ‘टर्नकी वर्कस्पेस’ किया तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर