Banda News : घर में घुसे हैवान की युवती ने फरसा और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, थाने पहुंचकर आप बीती सुनाई

A young woman beat a monster who entered her house to death with an axe and a stick, and then recounted her ordeal at the police station.

युवती ने बताया कि किसान ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, विरोध में उसने उसकी हत्या की है।

बांदा। Banda News यूपी के बांदा जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, यहां एक पड़ोसी ने अकेली रह रही युवती के घर में घुसकर उसकी इज्जत लूटनी चा​ही, बचाव में युवती ने पहले उस पर फरसे से वार किया। जब वह घायल होकर जमीन पर गिर गया तो गुस्से में युवती ने उसे डंडे से पीट पीटकर मार डाला। इसके बाद खुद फरसा और डंडा लेकर थाने पहुंच गई और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारोपी को हिरासत में लेकर मामले की पूरी जांच कर रही है।

यह वारदात बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के घर में गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे सजातीय पड़ोसी दुष्कर्म के इरादे से घुस गया, युवती ने हार नहीं मानी पास पड़े फरसे से आरोपी के माथे पर वार कर दिया, जिससे उसकी दोनों आंखें बाहर निकल आईं। इसके बाद डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी।युवती आला कत्ल लेकर खुद चौकी पहुंच गई और हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की है। शव अर्धनग्न अवस्था में घर के अंदर पड़ा था।

फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि पुलिस युवती के चौकी पहुंचने की बात को पुष्ट नहीं कर रही हैं। वहीं मृतक की पत्नी का आरोप है कि हत्यारोपी उसके पति को मुंगोड़ा खिलाने के बहाने घर ले गई थीवहां उसकी हत्या कर दी। गांव निवासी युवती (18) गुरुवार की दोपहर घर में अकेली थी। तभी उसके घर के सामने रहने वाला किसान (50) मौका पाकर उसके घर में घुस आया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बबेरू सीओ सौरभ सिंह, कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत, फॉरेंसिक टीम पुलिस टीम के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने जांच की है। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मृतक के परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पूछताछ ने युवती ने बताया कि किसान ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी, विरोध में उसने उसकी हत्या की है। घटनास्थल से आला कत्ल बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं नए साल की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

Murder of wife कानपुर में सिरफिरे पति ने तवा और बेलन से कूंचकर चार माह की गर्भवती पत्नी को मार डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother