जातिगत जनगणना पर कांग्रेस के धन्यवाद रैली निकालने पर बसपा प्रमुख बोलींMayawati- वोट के स्वार्थ में अवसरवादी राजनीति

On Congress taking out a thanksgiving rally on caste census, BSP chief said – opportunistic politics in the interest of votes

मायावती ने लिखा कि दलित और ओबीसी समाज के प्रति अचानक उमड़ा प्रेम कांग्रेस का छलावा है।

लखनऊ। यूपी की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख Mayawati ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा, उन्होंने केंद्र सरकार के जातीय जनगणना कराने के निर्णय पर कांग्रेस की ओर से धन्यवाद रैली निकालने पर तंज कसा। एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्र सरकार के निर्णय का श्रेय कांग्रेस लेना चाह रही है। वह भूल गई कि दलित व ओबीसी समाज को आरक्षण एवं उनके संवैधानिक हक से वंचित रखने में उसका इतिहास एक काला अध्याय है। इसी कारण उसे सत्ता भी गंवानी पड़ी।

मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दलित और ओबीसी समाज के प्रति अचानक उमड़ा प्रेम कांग्रेस का छलावा है। वोट के स्वार्थ में यह अवसरवादी राजनीति है। आरक्षण को निष्क्रिय बनाकर इसको खत्म करने की कांग्रेस की मंशा को भुलाया नहीं जा सकता। हालांकि आरक्षण एवं संविधान के जनकल्याणकारी उद्देश्यों को फेल करने में भाजपा भी कांग्रेस से कम नहीं है। इस मामले में दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।

Mayawati ने आगे लिखा कि वोट के स्वार्थ एवं सत्ता के लालच के कारण भाजपा को जातीय जनगणना की जन अकांक्षा के आगे झुकना पड़ा है। भाजपा के इस निर्णय का स्वागत है। हालांकि डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित करने से लेकर ओबीसी को आरक्षण देने तक के मामलों में कांग्रेस और भाजपा का रवैया जातिवादी एवं द्वेषपूर्ण रहा है। इनके वोट की राजनीति के खेल निराले हैं। लोग इनसे सावधान रहें।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother