Bank of India ने रेपो रेट में कटौती के बाद 400 दिनों की विशेष जमा योजना को बंद करेगा

Bank of India to discontinue 400 days special deposit scheme after repo rate cut

सीनियर सिटीजन की 3 करोड़ रुपये से कम की जमाराशियों पर 0.50% की अतिरिक्त ब्याज दर दी जाएगी।

बिजनेस डेस्क: Bank of India ने 15 अप्रैल 2025 से अपनी 400 दिनों के लिए 7.30% की अधिकतम ब्याज दर वाली विशेष जमा योजना को बंद करने की घोषणा की है। तथा विभिन्न परिपक्वता अवधि की सावधि जमा पर भी ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की है। बैंक ने 3.00 करोड़ रुपये से कम की राशि वाली सावधि जमा पर अपनी दरें घटा दी हैं और अब 91 दिनों से 179 दिनों तक की जमा पर 4.25% और 180 दिनों से 1 वर्ष से कम की अवधि के लिए 5.75% ब्याज दे रहा है।

सुपर सीनियर सिटीजन को यह राहत

एक वर्ष की अवधि वाली जमा पर 7.05% ब्याज मिलेगा, जबकि 1 वर्ष से 2 वर्ष तक की अवधि वाली जमा पर 6.75% ब्याज मिलेगा। 3 करोड़ से अधिक और 10 करोड़ रुपये से कम की राशि वाले जमाराशियों पर बैंक 91 दिनों से 179 दिनों की जमाराशियों पर 5.75%, 180 दिनों से 210 दिनों तक की अवधि के लिए 6.25% और 211 दिनों से अधिक और एक वर्ष से कम की जमाराशियों पर 6.50% ब्याज देगा। एक वर्ष की अवधि के लिए जमाराशियों पर 7.05% ब्याज मिलेगा, जबकि 1 वर्ष अधिक और 2 वर्ष से कम की अवधि के लिए 6.70% ब्याज मिलेगा। संशोधित दरें 15 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होंगी। 6 महीने और उससे अधिक की परिपक्वता अवधि वाली सावधि जमाराशियों पर सुपर सीनियर सिटीजन की जमाराशियों पर 0.65% और सीनियर सिटीजन की 3 करोड़ रुपये से कम की जमाराशियों पर 0.50% की अतिरिक्त ब्याज दर दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.