मिशन 2027: आठ साल की उपलब्धियों का जश्न मनाएगी योगी सरकार

Eight years of Yogi government

इस अभियान के पीछे संगठन को मजबूत करने के साथ ही मिशन 2027 को धार दिया जाएगा।

लखनऊ। योगी सरकार अपने आठ साल की उपल​ब्धियों का आज से जश्न मनाएगी। यह जश्न पूर 14 अप्रैल तक चलेगा। इसके ​तहत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की Eight years of Yogi government के साथ जनसंवाद जनप्रततिनिधि करेंगे। इस क्रम में जिला स्तर पर कार्यशालाएं होंगी। अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की अगुवाई में ‘उत्तर प्रदेश का उत्कर्ष-भाजपा सरकार के 8 वर्ष’ के संदेश के साथ सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा जनता के बीच जाएगी। इस अभियान के पीछे संगठन को मजबूत करने के साथ ही मिशन 2027 को धार दिया जाएगा।

विकास गोष्ठियां होंगी

अभियान के लिए प्रदेश स्तर पर प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, मीना चौबे, अमित वाल्मीकि, बसंत त्यागी और शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्षेत्र व जिला स्तर पर भी संयोजक व सह संयोजक बनाए गए है। अभियान के तहत जिला स्तर पर लाभार्थी मेले आयोजित होंगे। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठियां होंगी। युवा मोर्चा जिले में सरकार की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में बाइक रैली निकालेगा। जिला स्तर पर प्रबुद्ध वर्ग का संवाद सम्मेलन होगा। ग्राम सभा स्तर पर महिला मोर्चा महिलाओं के साथ संवाद करेगी। डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर बूथ स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। साथ ही, भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता के लिए हुए कार्यों पर चर्चा होगी।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother