महाकुंभ: स्नान के दौरान भगदड़ में 30 की मौत, 25 की हुई पहचान

Mauni Amavasya

प्रशासन का अनुरोध है कि आप जहां पर भी हैं वहीं स्नान का लाभ ले लीजिए। संगम नोज की तरफ न जाएं।

प्रयागराज: महाकुंभ मौनी अमावस्या के स्नान के दौरान मंगलवार देर रात हुई भगदड़ में मृतकों का आंकड़ा सामने आया है। मेला प्रशासन और डीआईजी ने बुधवार शाम को बताया कि भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हुई है, जिसमें 25 मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है, पांच लोगों के पहचान कराने की कोशिश जारी है। वहीं भगदड़ में 50 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। हालांकि दोपहर बाद से ही स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस भीड़ को व्यवस्थित करने की हर संभव कोशिश कर रही है। आम लोगों के लिए भी स्नान की कई घाटों पर व्यवस्था की गई है। प्रशासन का अनुरोध है कि आप जहां पर भी हैं वहीं स्नान का लाभ ले लीजिए। संगम नोज की तरफ न जाएं।
महाकुंभ डीआईजी वैभव कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ में रात 1-2 बजे के बीच भगदड़ हुई थी। जिसमें 90 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें से 30 लोगों की मौत हो गई है। 25 लोगों की पहचान हो गई है और बाकी 5 की पहचान की जा रही है। डीआईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है। 90 लोगों को अस्पताल लगाया गया। जिसमें से 30 लोगों ने दम तोड़ दिया, इनमें से 25 लोगों की शिनाख्त हो गई है। जिसमें कर्नाटक के चार, गुजरात के एक श्रद्धालु की मौत हुई है। 60 लोग घायल हैं। बैरिकेड्स टूटने की वजह से भगदड़ हुई।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां