बदायूं में पत्नी के गले पर चाकू रखकर दोस्त से कराया दुष्कर्म, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

बदायूं। यूपी के बदायूं से रिश्तों के कत्ल की खबर ने हैरान कर दिया, यहां एक महिला की गर्दन पर चाकू रखकर उसके पति ने अपने दोस्त से दुष्कर्म कराया। आरोपी शराब के नशे में थे। महिला ने पति को नामजद करते हुए दो अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला, पति के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रहती है। आरोप है कि महिला का पति शराबी है। आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता रहता है। बुधवार शाम को वह अपने दो दोस्तों के साथ घर पहुंचा। इसी दौरान उसकी पत्नी के साथ दोस्तों ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

महिला ने विरोध किया तो पति ने पत्नी के गले पर चाकू रखकर एक दोस्त से दुष्कर्म कराया। इसी दौरान दूसरा युवक आया तो महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी भाग गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। महिला ने बताया कि पति के साथ दो दोस्त आए थे। इसमें से एक ने उसके साथ हैवानियत की। सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की बात तो सामने नहीं आई है। जांच की जा रही है

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां