बरेली गोली कांड में राजीव, आदित्य के बाद अब पूर्व बीजेपी विधायक समेत इन लोगों पर बुलडोजर की नजर

बरेली। बरेली में जमीन पर कब्जा करने की उदृदेश्य से बीच सड़क पर डेढ़ घंटे तक गोलीबाली के बाद प्रशासन अब चुन- चुनकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। पहले मुख्य आरोपी राजीव राना के होटल और घर को जमीदोज करके उसके गुरुर को तोड़ा उसके बाद दूसरे गुट के आदिज्य उपाध्याय के रिसोर्ट को तहस- नहस किया अब पूर्व बीजेपी विधायक पप्पू भरतौल के भाई रमेश के लक्ष्य रिर्सार्ट पर कार्रवाई कर कर रही है। उसे सील कर दिया हैं, प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि यहां भी जल्द बुल्डोजर चलेगा।

शनिवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ बीडीए की टीम रमेश के लक्ष्य रिसॉर्ट पर पहुंची। रिसॉर्ट का ताला खुलवाकर पहले चेक किया गया। इसके बाद बीडीए की टीम ने रिसॉर्ट को सील कर दिया। बताया जा रहा है कि यह रिसॉर्ट बीडीए के मानकों के विपरीत बनाया गया है।

14 लोगों की संपत्तियां निशने पर

इस गोली कांंड के बाद अब पूर्व विधायक समेत 14 लोगों की संपत्तियों की जांच चल रही है। इसमें कितनों के किले ढहाए जाएंगे, इस पर संशय बना हुआ है। बीडीए के अधिकारियों के मुताबिक घटना में शामिल सभी आरोपियों की संपत्ति की जांच चल रही है। पूर्व विधायक पप्पू भरतौल व अन्य की संपत्तियों का ब्योरा खंगाला जा रहा है। अवैध निर्माण पाए जाने पर उनका ध्वस्तीकरण कराया जाएगा।

राजीव राना गुट के केपी यादव का नाम इस कड़ी में सबसे आगे है।केपी ने ही राजीव राना से प्लॉट पर कब्जा करने का ठेका लिया था। गुंडों को जुटाने के लिए 30 लाख तक के सौदे की बात सामने आ रही है। अब बीडीए की नजर केपी यादव की संपत्तियों पर टिक गई है। सूत्रों के मुताबिक केपी का घर व एक अन्य बिल्डिंग बीडीए के निशाने पर है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन पर बुलडोजर चल सकता है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.