लखनऊ। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना 2022-23 में राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर चुकी रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल, सी ब्लॉक इन्दिरानगर से तत्समय कक्षा 9 की छात्रा वैष्णवी तिवारी का चयन जापान सरकार की सकूरा साइंस प्रोग्राम के अन्तर्गत हुआ है। लखनऊ मण्डल के विज्ञान प्रगति अधिकारी, डॉ. दिनेश कुमार ने बताया,
वैष्णवी तिवारी ने अपनी शिक्षिका निशा पिल्लई के मार्गदर्शन में मात्र पांच सौ रुपये की लागत में मूक व बधिर दिव्यांगों को एक ग्लब्स के माध्यम से उनकी बातों (इशारों) को प्रोग्रामिंग कर लिखित भाषा में प्रदर्शित करने की डिवाइस तैयार की थी, जिसको पहले जनपद और फिर राज्य स्तर की प्रदर्शनी से चयनित करते हुए 11वीं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला था।
वैष्णवी को अधिकारियों एवं शिक्षिकों ने दी शुभकामनाएं
डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि वैष्णवी के जापान भ्रमण की प्रस्तावित तिथि 28 जून से 4 जुलाई 2026 रखी गई है। इसके लिए आर एल बी स्कूल प्रबन्धन को वांक्षित अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि वैष्णवी तिवारी इस समय आर एल बी सी ब्लॉक इन्दिरानगर में ही कक्षा 12 पी सी एम (विज्ञान वर्ग) की छात्रा है।
डॉ.दिनेश कुमार ने बताया सकूरा साइंस प्रोग्राम के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा भारतवर्ष के चुनिन्दा विद्यार्थियों को जापान के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की उत्कृष्ट तकनीकों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त होता है। वहीं वैष्णवी तिवारी के चयन पर लखनऊ मण्डल के संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार व जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार ने वैष्णवी, उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका व उनके स्कूल प्रबन्धन को शुभकामनाएं दी हैंं।
इसे भी पढ़ें..
- Life returned after death: घर पर चल रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी, सड़क के गड्ढे की वजह लौटी ब्रेन डेड की सांस
- Life returned after death: घर पर चल रही थी अंतिम संस्कार की तैयारी, सड़क के गड्ढे की वजह लौटी ब्रेन डेड की सांस
- देश में पहली बार मिली इच्छामृत्यु: 13 साल से सिर्फ सांसे ले रहे हरीश, पढ़िएं एक माता- पिता की दर्द भरी कहानी
