इंस्पायर अवार्ड: लखनऊ मण्डल से रिकॉर्ड 906 चयनित बाल वैज्ञानिक होंगे पुरस्कृत, यूं मिलेंगी 10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि

केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी इंस्पायर अवार्ड मॉनक योजना- 2025-26 का परिणाम घोषित किया जा चुका है। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मण्डल के 6 जनपदों (लखनऊ, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली) से कुल 906 रिकॉर्ड चयन हुए हैं।

लखनऊ । केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी इंस्पायर अवार्ड मॉनक योजना- 2025-26 का परिणाम घोषित किया जा चुका है। संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मण्डल के 6 जनपदों (लखनऊ, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली) से कुल 906 रिकॉर्ड चयन हुए हैं।

दी गई जानकारी के क्रम में बताया गया कि लखनऊ मण्डल के 6 जनपदों से जनपदवार हुए चयनों के क्रम में मण्डल में लखनऊ जनपद से सर्वाधिक 370 चयन (प्रथम स्थान), उन्नाव जनपद से कुल 128 चयन (द्वितीय स्थान),लखीमपुर खीरी जनपद से कुल 120 चयन (तृतीय स्थान), सीतापुर जनपद से कुल 118 चयन (चौथा स्थान),

हरदोई जनपद से कुल 87 चयन (पांचवां स्थान),रायबरेली जनपद से कुल 83 चयन (छठां स्थान) हुए है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक चयनित बाल वैज्ञानिकों को केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से प्रति छात्र प्रति मॉडल रुपये दस हज़ार की दर से प्रोत्साहन राशि, सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तान्तरित किये जायेंगे।

छात्र-छात्राओं के बैंक एकाउंट होने चाहिए क्रियाशील

डॉ.दिनेश कुमार ने बताया कि अब प्रत्येक चयनित छात्र-छात्राओं के सम्बन्धित विद्यालय के प्रिन्सिपल अथवा इन्सपायर अवार्ड मॉनक प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं को कहा गया है कि चयनित छात्र छात्रा के बैंक एकाउंट क्रियाशील होने चाहिए तथा यदि किसी छात्र छात्रा के बैंक एकाउंट में किसी भी तरह की केवाईसी की आवश्यकता हो तो सम्बन्धित छात्र को अपने बैंक एकाउंट क्रियाशील करवाने को निर्देशित कर दें, अन्यथा छात्र छात्राओं के बैंक एकाउंट क्रियाशील न रहने की दशा में प्रदान किये जाने वाले रुपये में अवरोध उतपन्न होगा।

मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, डॉ. दिनेश कुमार

बाल वैज्ञानिकों को यूं मिला नया आयाम

वहीं संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने लखनऊ मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, चयनित होने वाले सभी बाल वैज्ञानिकों व उनके मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाओं को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है। वहीं मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी लखनऊ मण्डल ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में उत्कृष्ट परिणाम दिए हैं, चयनित सभी बाल वैज्ञानिकों, उनके विद्यालय प्रबन्धन व मार्गदर्शक शिक्षक शिक्षिकाओं के प्रयासों को नया आयाम मिला है, जो आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother