यूपी बोर्ड परीक्षा: मण्डलीय सचल दल गठित, नकलविहीन परीक्षा कराने को यूं की गई तैयारी!

प्रथम दल के प्रभारी स्वयं संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार होंगे। दूसरे सचल दल की प्रभारी उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मण्डल रेखा दिवाकर, तीसरे दल के प्रभारी मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ मण्डल, श्याम किशोर तिवारी व चौथे मण्डलीय सचल दल के प्रभारी मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल डॉ. दिनेश कुमार होंगे।

लखनऊ । यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 के अन्तर्गत 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन परीक्षा कराने के मकसद से मण्डलीय सचल दल गठित कर दिया गया है। इस बाबत मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल, डॉ. दिनेश कुमार द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा संचालित की जाने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026 के संचालन व्यवस्था के प्रभावी अनुश्रवण के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार ने चार मण्डलीय सचल दल का गठन कर दिया है।

चार मण्डलीय सचल दल गठित

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रथम दल के प्रभारी स्वयं संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ. प्रदीप कुमार होंगे। दूसरे सचल दल की प्रभारी उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मण्डल रेखा दिवाकर, तीसरे दल के प्रभारी मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ मण्डल, श्याम किशोर तिवारी व चौथे मण्डलीय सचल दल के प्रभारी मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल डॉ. दिनेश कुमार होंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से

दी गई जानकारी बताया गया कि 18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 तक होने वाली बोर्ड परीक्षा में ये सचल दल संयुक्त निदेशक माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देश पर लखनऊ मण्डल के 6 जनपदों लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई व लखनऊ जनपद के परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षक कर शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न करवाने में सहयोग करेंगे। बताया गया कि प्रत्येक सचल दल में एक दल प्रभारी के साथ दो पुरुष व दो महिला सदस्य रखे गए हैं, जो नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न करवाने में सहयोग करेंगे।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria