फिरोजाबाद। The man accused of murdering his son has been arrested. यूपी के फिरोजाबाद जिजौली मोहल्ले में पिछले दिनों हुए 14 साल के मयंक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पकड़ में आए आरोपी ने पिता ने पूछताछ में बताया कि मयंक से गर्म पानी का लोटा देने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और धमकी भी दी थी। इस पर उससे गुस्सा आ गया। उसने हंसिया फेंककर मारा तो उसकी आंख के पास जा लगा। इस पर वह डर गया और बेटे को मार डाला।आरोपी पिता राजेश कुमार राजपूत को देर रात गिरफ्तार कर मक्खनपुर थाना पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। हत्या में प्रयुक्त हंसिया और चाकू बरामद किया है।
गिरफ्तारी से पूर्व सुबह करीब 10:30 बजे मयंक के ननिहाल पक्ष ने जिजौली में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने पर प्रदर्शनकारी मार्ग से हटे। दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराकर शव ननिहाल पक्ष के लोग गांव ले गए। शाम को पुलिस के पहरे में अंतिम संस्कार किया गया। पूछताछ में राजेश राजपूत ने वारदात पर पछतावा जताते हुए बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे बेटी के ट्यूशन जाने के बाद घर में मयंक और वह अकेले थे। उसने गैस पर एक लोटे में पानी गर्म होने के लिए रखा था। मयंक से लोटा उठाकर देने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। दूसरी बार कहने पर उसने मां से शिकायत करने की धमकी दी।

‘मयंक सीढ़ियों की ओर भागते समय गिर गया’
इस पर वह आपा खो बैठा। पास में रखे हंसिये को उठाकर मयंक पर फेंका, जो उसकी आंख के पास जाकर लगा। खून निकलने पर मयंक सीढ़ियों की ओर भागते समय गिर गया और सिर पर चोट लगने से खून निकलने लगा। मयंक अचेत हो गया। यह देखकर वह डर गया कि पत्नी उर्मिला मायके वालों को बुलाकर उसे पिटवाएगी। पुलिस भी बेटे पर जानलेवा हमले में जेल भेज देगी। इसके बाद उसने बेटे पर हंसिये और सब्जी काटने वाले चाकू से वार किए।
शव छिपाकर घर से भागा आरोपित
मयंक की मौत होने पर शव को बक्से में छिपा दिया। इस बीच दोपहर के 2:45 बज गए। पत्नी के आने का समय होने के कारण वह घर में फैले खून की आधी-अधूरी सफाई कर भाग निकला। घर से भागने के बाद कुछ देर पास के पार्क में बैठा रहा। वहीं पर उसे घर पर पुलिस पहुंचने की जानकारी हुई। उर्मिला के भाई राजकुमार ने बताया कि बहन ने राजेश की हरकतों से तंग आकर उस पर भरण-पोषण का वाद दाखिल किया था। पति ने 17 अप्रैल 2024 को मारपीट कर बच्चों के साथ उसे घर से निकाल दिया था। इसके संबंध में पुलिस को भी प्रार्थना पत्र दिया गया था।
Online Game खेलने से टोकने पर तीन सगी बहनों ने छत से कूदकर की खुदकुशी,घर वाले हैरान
