27 साल बाद लालाराम हत्या कांड में शामिल Dacoit Seema Parihar का भाई गिरफ्तार, पहचान छिपाकर रह रहा था आरोपी

After 27 years, the brother of dacoit Seema Parihar, who was involved in the Lalaram murder case, has been arrested; the accused was living under a false identity.

रविवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे वहां से पकड़ लिया।

औरैया। 27 साल पहले हुई लालाराम की हत्या में वांछित Dacoit Seema Parihar  का भाई अब जाकर पुलिस के हत्थे लगा। औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली पुलिस के अनुसार हत्यारोपी अयाना थाने के गांव बवाइन निवासी रामवीर वारदात को अंजाम देने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। इस समय वह दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव ककरई में छिपकर रह रहा था। रविवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे वहां से पकड़ लिया।

1999 में हुई हत्या में था शामिल

सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 1999 में लालाराम की हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लंबे समय तक न्यायालय में पेश न होने के कारण उसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। ग्राम शाला सिमार चौकी अनंतराम थाना अजीतमल निवासी लालाराम जाटव की हत्या के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में डकैत निर्भय, सलीम सहित नौ लोगों के नाम सामने आए थे। निर्भय और सलीम समेत तीन पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए थे। इसी मामले में रामवीर 27 साल से फरार था।

सीमा परिहार ने लगाई गुहार

डकैत और बिग बॉस फेम सीमा परिहार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए भाई रामवीर की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। सीमा का आरोप है कि उनके भाई को अजीतमल पुलिस ने बिना किसी पूर्व सूचना या वारंट के उठा लिया है। भावुक होते हुए सीमा ने बताया कि पुलिस 1999 के किसी पुराने मामले का हवाला दे रही है;उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक से न्याय की अपील करते हुए अपने भाई की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में आत्मसमर्पण के बाद से वह शांतिपूर्ण जीवन जी रही हैं, लेकिन उन्हें और उनके परिवार को अब भी बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।

Love for Momos देवरिया में कक्षा सात के छात्र ने मोमोज खाने के लिए 85 लाख के जेवर घर से उड़ाएं, ​परिवार वाले पीट रहे सिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria