Young man’s body found बरेली में भतीजे का शव देखकर सदमे में चाचा की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Uncle dies of shock after seeing nephew's body in Bareilly, father suspects murder

एक साथ दो मौतों से गांव शोक में डूबा गया।

बरेली।Young man’s body found  यूपी के बरेली जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां 14 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिलने से परिवार वालों को ऐसा झटका लगा, कि सदमे में चाचा की मौत हो गई। वहीं युवक के पिता ने बेटे की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज थाने के चंदनपुर गांव निवासी सागर मौर्य 19 दिसंबर को दावत खाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से घर नहीं लौटा। गुरुवार शाम सागर का शव बिशारतगंज थाना क्षेत्र में तालाब में पड़ा मिला। उसके पिता ने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने की खबर पाकर मौके पर जा रहे मृतक के ताऊ ने सदमे से रास्ते में दम तोड़ दिया। एक साथ दो मौतों से गांव शोक में डूबा गया।

घर वाले करते रहे तलाश

अलीगंज के गांव चंदनपुर निवासी नारायण मौर्य का बेटा सागर मौर्य (15 वर्ष) 19 दिसंबर की शाम सात बजे घर से पड़ोसी गांव भीकमपुर में दावत खाने जाने की बात कह कर गया था। लेकिन सागर वहां से वापस नहीं आया। काफी तलाश करने के बाद भी सागर का कोई पता न चलने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी अलीगंज थाने में दर्ज करा दी।प्रधान की सूचना पर बिशारतगंज थाना प्रभारी सतीश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ आंवला नितिन कुमार भी पहुंच गए। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया। जिस तालाब में शव मिला उसमें मछली पालन होता है।

पिता ने जताई हत्या की आशंका

मछलियों ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया। मृतक की शिनाख्त सागर मौर्य के रूप में की गई। मृतक के पिता नारायण मौर्य ने बताया कि सागर चार बेटों में तीसरे नंबर का था। वह मजदूरी करता था। उन्होंने सागर की हत्या की आशंका जताते हुए कुछ लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर देने की बात कही।मृतक सागर के ताऊ टेकचंद मौर्य (62) खबर पाकर बदहवास हालत में तालाब की ओर जा रहे थे। रास्ते में सदमे से उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में एक साथ दो मौतों से मातम पसरा गया। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की जांच में मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का सही कारण स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर विधि संगत कार्रवाई की जाएगी।

Banda News : घर में घुसे हैवान की युवती ने फरसा और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, थाने पहुंचकर आप बीती सुनाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria