Murder of wife कानपुर में सिरफिरे पति ने तवा और बेलन से कूंचकर चार माह की गर्भवती पत्नी को मार डाला

In Kanpur, a deranged husband killed his four-month pregnant wife by hitting her with a frying pan and a rolling pin.

ताला तोड़कर देखा गया तो पहली मंजिल पर कमरे में रोशनी का रक्तरंजिश शव मिला।

कानपुर।Murder of wife  पति—पत्नी का रिश्ता प्यार और मोहब्बत की डोर से बंधा होता है, अगर ​इस रिश्ते में जिदद और अहम आ जाए तो दोनों का जीवन नरक बन जाता है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के कानपुर जिले से सामने आया। यहां एक सिरफिरे युवक ने विवाद के बाद चार माह की गर्भवती पत्नी की बेलन और तवे से कुच—कुचकर हत्या कर दी। उसकी जान लेने के बाद घर में बाहर से ताला लगाकर भाग गया। दो दिन तक मायके वालों से उसका संपर्क नहीं होने पर भाई घर पहुंचा तो बाहर से लगा ताला देखकर पुलिस को फोन करके बुलाया। ताला तोड़ने पर इस वारदात का पता चला।

गोविंदनगर थानाक्षेत्र के गुजैनी एफ ब्लॉक निवासी संजय कुमार की 8 दिसंबर 2024 को रेऊना के अकबरपुर झवैया निवासी 25 वर्षीय रोशनी देवी से दूसरी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दंपती में झगड़ा होने लगा था। विवाद के चलते ही आरोपी ने 21 नवंबर को भी उसे को जलाकर मारने की कोशिश की ​थी। रोशनी की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर जांच भी की थी। पत्नी के प्राथमिकी दर्ज कराने पर संजय मां और पहली पत्नी से एकलौती बेटी को लेकर अलग रहने लगा था। इस पर रोशनी छोटे भाई राहुल के साथ रह रही थी। मंगलवार को संजय घर पहुंचा और समझौते के बाद पत्नी को साथ ले आया था। भाई राहुल ने शुक्रवार शाम बहन का हालचाल जानने के लिए कॉल किया तो मोबाइल बंद मिला। दूसरे दिन भी स्विचऑफ आने पर बहन के घर पहुंच गया। वहां मकान में बाहर से ताला बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर उसने पुलिस को सूचना दी।

घर में पड़ा मिला शव

ताला तोड़कर देखा गया तो पहली मंजिल पर कमरे में रोशनी का रक्तरंजिश शव मिला। शव के पास तवा व बेलन पर खून लगा मिला। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी की तलाश में चार टीमें दबिश दे रही हैं। संजय की लोकेशन हमीरपुर मिलने पर टीम रवाना हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे भाई और अन्य परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बहन को तीन तीन दिन तक भूखा रखता था।

Suicide for iPhone जालौन में आईफोन की जिदृ में 11 की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों का हाल बेहाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria