अलीगढ़।brother’s murder यूपी के अलीगढ़ जिले से रिश्तों के कत्ल की खबर सामने आई है। यहां एक कामुक युवक ने भाभी के जिस्म की चाहत में भाई के जिस्म से उसकी जान अलग कर दिया। इस काम में भाभी ने भी देवर का ही साथ दिया। पुलिस ने 12 अगस्त 2025 को हुए अंधे कत्ल में लंबी जांच पड़ताल के बाद हत्यारोपी भाई और पत्नी को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो मामला पूरा खुलता चला गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब जीवन भर जेल में दोनों अपनी हसव की आग में जलेंगे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2025 को थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ग्राम दीनदयालपुर में सचिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस एवं फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला घोंटना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू की और सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की।
गांव में पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सचिन और उसकी पत्नी मधु के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। इसी दौरान उसके छोटे भाई धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और उसकी पत्नी मधु के बीच शारीरिक संबंध हो गए थे। इसी कारण दोनों ने मिलकर सचिन की हत्या की साजिश रची।दोनों ने मिलकर 12 अगस्त को सचिन की गला दबाकर मार डाला, इसके बाद बीमारी से मौत का नाटक रचा, लेकिन पुलिस की पूछताछ में मामला खुल गया।
मुकदमा दर्ज, अभियुक्त गिरफ्तार
इस मामले में अजहर हसन, चौकी प्रभारी बुढ़ासी द्वारा थाना हरदुआगंज में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया। पुलिस ने आरोपी देवर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह और भाभी मधु को उनके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।इस पूरे खुलासे में थाना हरदुआगंज पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
