Couple consumed poison हर तरफ से निराश प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर छोड़ी दुनिया, दोनों के परिवारों में मचा कोहराम

Disappointed lovers commit suicide by consuming poison, causing chaos in both their families.

परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ और वह जेल गया था।

चंदाैली। Couple consumed poison एक साथ जीने मरने की कसमें खाने वाले प्रेमी जोड़े ने सब तरफ​ निराश होने के बाद एक साथ दुनिया छोड़ने का फैसला ले लिया। दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलले ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। बता दें दोनों ने घर से भागने की कोशिश की थी, लेकिन पकड़े गए थे। इसके बाद प्रेमी को जेल भेज दिया गया, जबकि प्रेमिका मन कसोट कर परिजनों के साथ रहने पहुंची थी। जेल से छूटने के बाद युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। इसके बाद दोनों ने कोई रास्ता नहीं निकलता देख दुनिया छोड़ने का ही फैसला किया। इन दोनों के इस फैसले दोनों के माता—पिता समेत अन्य परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस का कहना है अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि सूत्रों के अनुसार उनकी मौत हो गई।

आठ माह पहले जेल से छूटा था प्रेमी

चकिया कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान दीरेहु निवासी राज सोनकर के रूप में हुई है, जबकि युवती पास के ही एक वार्ड की बताई जा रही है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवार की रजामंदी न मिलने के कारण तनाव चल रहा था। बताया जा रहा है कि पूर्व में राज ने युवती को भगाया था, जिस पर परिजनों की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ और वह जेल गया था। इसके बाद उस पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई थी। युवक मार्च माह में जेल से रिहा हुआ था।

गुरुवार की सुबह दोनों फिर मिले और दीरेहु पहाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने मौके से जहरीली दवा का रेपर बरामद किया है। चकिया क्षेत्राधिकारी रघुराज ने बताया कि दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। वहीं, गांव में इस घटना की चर्चा जोरों पर है। ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

Yogi Government बुजुर्गों को घर बैठे देगी वृद्धावस्था पेंशन, आज कैबिनेट में रखे जाएंगे ये 15 प्रस्ताव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria