Big accident in Jaunpur: बस ट्रक टकराई, हादसे में पांच की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

Big accident in Jaunpur: Bus collides with truck, five killed in the accident, more than 20 passengers injured

शुरुआती जांच में पता चला है कि बस चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ।

जौनपुर। Big accident in Jaunpur यूपी जौनपुर जिले में मंगलवार- बुधवार दरमियानी रात एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार में हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि बस चालक की गलती के कारण यह हादसा हुआ। बस गलत दिशा में जा रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस बनारस से शाहगंज के लिए जा रही थी, रास्ते में जौनपुर की ओर से आ रही ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख— पुकार मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया बाकी का इलाज चल रहा है। मरने वालों में एक दो वर्षीय बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसा शाहगंज मार्ग पर हुआ।

गुरैनी पेट्रोल पम्प के पास हुआ हादसा

बस में लगभग 25 से 30 यात्री सवार थे। बस चालक की लापरवाही के चलते बस दाहिनी ओर चली गई और सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस चालक की गलती सामने आ रही है। मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।

सख्ती : Baba Vishwanath Dham मंदिर में नए नियम लागू,प्लास्टि में पूजा की सामान ले जाना पड़ेगा भारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria