उत्तराखंड में सनकी ने प्रेमिका का सिर धड़ से अलग करके पानी में डुबोया, साढ़े पांच माह खुला जुर्म

In Uttarakhand, a crazy girlfriend was beheaded and drowned in water, the crime was solved after five and a half months

19 दिसंबर को गुरुग्राम के सेक्टर पांच स्थित थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।

उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने Girlfriend murdered, काटकर धड़ और सिर अलग-अलग फेंक दिए। हरियाणा पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की का दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग था। उधमसिंहनगर जिले के खटीमा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरियाणा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लड़की की सिर कटी लाश बरामद कर ली है। सिर की तलाश जारी है। मृतका की बहन ने दिसंबर 2024 में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मीडि​या रिपोर्ट्स के अनुसारनानकमत्ता की बंगाली कॉलोनी निवासी पूजा मंडल (32) अपनी छोटी बहन पुरमिला विश्वास के साथ गुरुग्राम (हरियाणा) में एक स्पा सेंटर में काम करती थी। पूजा नवंबर में सितारगंज आ गई थी और उसके बाद घर नहीं लौटी। उसका कहीं पता नहीं चल रहा था।

गला काटकर की हत्या

19 दिसंबर को गुरुग्राम के सेक्टर पांच स्थित थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी। पुलिस ने बुधवार को सितारगंज के गौरीखेड़ा निवासी टैक्सी चालक मुश्ताक अली को गिरफ्तार किया। उसने साढ़े पांच महीने पहले पूजा की गला काटकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंकने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने काली पुलिया अंडरपास से युवती का सिर कटा सड़ा-गला शव बरामद कर लिया। जल पुलिस और गोताखोर लगातार नहर में सिर को बरामद करने के प्रयास में जुटे हुए हैं। हरियाणा की पुलिस टीम में एसआई कृष्ण कुमार, अमरजीत सिंह, मनीष कुमार, मुनिष शामिल थे।

प्रेमी से मिलने आई थी युवती

सितारगंज में हरियाणा पुलिस की गिरफ्त में आए मुश्ताक अली ने बताया 2022 में रुद्रपुर बस अड्डे पर उसकी पूजा से मुलाकात हुई थी। उसके बाद दोनों में जान पहचान बढ़ने लगी। कुछ समय बाद मुश्ताक भी गुरुग्राम पहुंचकर कैब चलाने लगा। इसी बीच, दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। नवंबर 2024 में मुश्ताक ने घर लौटकर दूसरी युवती से निकाह कर लिया। इसका पता चलने पर पूजा भी सितारगंज पहुंची और उसकी मुश्ताक के साथ कहासुनी हुई। पंचायत में दोनों के बीच समझौता कराया गया।

सिर को थैले में पत्थर डालकर डुबोया

पंचायत के बाद मुश्ताक पूजा को खटीमा स्थित इस्लाम नगर में अपनी बहन के घर लेकर आया। मुश्ताक पूजा को लेकर काली पुलिया अंडरपास के पास नदन्ना नहर के पास सुनसान स्थान पर पहुंचा। यहां मौका पाकर उसने पूजा की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। उसने सिर को एक थैले में पत्थर डालकर डुबो दिया, जबकि धड़ को चादर और अन्य कपड़ों से लपेटकर नहर में फेंक दिया।युवती की गुरुग्राम में गुमशुदगी दर्ज थी। कॉल डिटेल के आधार पर सितारगंज निवासी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। लिव इन रिलेशन के बारे में अभी जानकारी नहीं है। युवक ने युवती की हत्या की बात कबूली है। उसकी निशानदेही पर युवती की सिर कटी लाश नहर से बरामद की गई।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria