गुरुग्राम के बड़े हास्पिटल में वेंटिलेटर पर एयरहोस्टेस से घिनौनी हरकत, डॉक्टरी पेशे को किया बदनाम

Disgusting act with airhostess on ventilator in a big hospital of Gurugram, medical profession defamed

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

गुरुग्राम। इस दुनिया में डॉक्टर को धरती का भगवान कहा जाता है और अस्पताल को भगवान का घर। यहां लोग अपनी बीमारी और तकलीफ को दूर करने के​ लिए आती है। लेकिन कुछ लोग भगवान के इस घर और इस पेशे को बदनाम करने में जुटे हुए है। कुछ ऐसा ही मामला गुरुग्राम से सामने आई है। यहां के नामी अस्पताल में इलाज के दौरान एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। सेक्टर-15 में होटल में पीड़िता रुकी हुई थी। दरबारीपुर के पास उसकी एक माह की ट्रेनिंग चल रही थी। पुलिस पीड़िता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

वेस्ट बंगाल की रहने वाली महिला Rape of Airhostess हैं। वह सेक्टर-15 के एक होटल में रुकी हुई थीं, जहां पर पांच अप्रैल को 11 बजे वह स्वीमिंग पूल में डूब गई थीं। जिसे इलाज के लिए एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे दूसरे बड़े अस्पताल में भेजा। छह अप्रैल की रात नौ बजे उसके साथ किसी ने वारदात को अंजाम दिया। वहां से ठीक होने के बाद जब वापस वह घर पहुंची तो पति को पूरी वारदात की जानकारी दी। 14 अप्रैल को पति ने यूपी 112 पर पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

सोमवार को 46 वर्षीय महिला ने लीगल एडवाइजर की उपस्थिति में पुलिस से की शिकायत में बताया कि वह एक एयर होस्टेस हैं। वह कंपनी की तरफ से गुरुग्राम में ट्रेनिंग के लिए आई हुई थीं और एक होटल में रुकी हुई थीं। होटल में ठहरने के दौरान पानी में डूबने से उसकी तबीयत खराब हो गई थी। ऐसे में उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। पांच अप्रैल को उसके पति ने पीड़िता को इलाज के लिए गुरुग्राम में ही एक नामी अस्पताल में भर्ती करा दिया। बीते रविवार को उसे उक्त निजी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।

वेंटिलेटर पर थी पीड़िता

पीड़ित ने बताया इलाज के दौरान छह अप्रैल को वह वेंटिलेटर पर थी। इसी दौरान निजी अस्पताल के किसी स्टॉफ ने उसका यौन उत्पीड़न किया। उस समय वेंटिलेटर पर होने के कारण वह कुछ बोल नहीं पाई और बहुत डरी हुई थी। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह घटना के समय बेहोशी की हालत में थी और दो नर्स भी उसके आसपास थी। डिस्चार्ज होने के बाद महिला ने अपने पति को अस्पताल में इलाज के दौरान उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़े…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria