सोशलिस्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष रामकिशोर का लखनऊ स्थित आवास पर हुआ निधन, अन्तिम संस्कार 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजे होगा।

स्मृतिशेष रामकिशोर जी

अंतिम संस्कार कल अर्थात 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजे, बालू अड्डा स्थित भैंसाकुंड पर सम्पन्न होगा।

4 अप्रैल 2025, लखनऊ। उत्तर प्रदेश फारवर्ड ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष, सोशलिस्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष व डा. राही मासूम रज़ा साहित्य अकादमी के संस्थापक महामंत्री रामकिशोर जी का शुक्रवार रात 8.30 अलीगंज, लखनऊ स्थित आवास पर लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पैंक्रियाज कैंसर से पीड़ित थे। जुलाई 2023 से उनका इलाज चल रहा था। पिछले 14 मार्च को बीमारी की गंभीर अवस्था में उन्हें बैंगलोर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तत्पश्चात रामकिशोर जी को पिछले 18 मार्च को उनकी इच्छा के मुताबिक उन्हें एम्बुलेंस से लखनऊ लाकर एक निजी अस्पताल के आई सी यू में भर्ती कराया गया था। एक अप्रैल को उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। पत्नी मधु श्रीवास्तव के मुताबिक कल अर्थात तीन अप्रैल को उनका स्वास्थ्य अच्छा था। वे लोगों से बातचीत भी कर रहे थे। लेकिन कल से उन्हें नींद नहीं आई थी और सुबह से वे अस्वस्थ नजर आ रहे थे। आज शाम लगभग 7 बजे उनका शुगर लेवल 45 था। शुगर लेवल बढ़ाने के लिए उन्हें शुगर का घोल पिलाया गया। रात लगभग 8 बजे अचानक उनकी आंखें बंद होने लगी। उपस्थित लोगों ने सोचा कि उन्हें नींद आ रही है तथा उस दौरान उनकी सेवा में कार्यरत अटेंडेंट ने बताया कि नाड़ी नहीं चल रही है। उक्त सूचना पर पड़ोस के डाक्टर को बुलाया गया। डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया परन्तु उनके परिवारीजन तुरंत उन्हें लेकर निजी अस्पताल ले गये जहां पर डाक्टर ने पुनः उनकी मुत्यु की पुष्टि किया तत्पश्चात उन्हें उनके अलीगंज, लखनऊ स्थित आवास पर लाया गया।

उनके परिवार में उनकी पत्नी मधु श्रीवास्तव, उनका एकमात्र पुत्र अमित किशोर व दो पुत्रियां है। उनका अंतिम संस्कार कल अर्थात 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजे, बालू अड्डा स्थित भैंसाकुंड पर सम्पन्न होगा।
उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे देशभर के तमाम लोगों ने अपनी स्मृतियां व अपनी श्रध्दांजलि सोशल मीडिया पर व्यक्त किया तथा बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे।
पीपुल्स यूनिटी फोरम के संयोजक एडवोकेट वीरेंद्र त्रिपाठी, एआईडब्लूसी के अध्यक्ष ओ. पी. सिन्हा, नागरिक परिषद के संयोजक के. के. शुक्ला, जन संस्कृति मंच के अध्यक्ष कौशल किशोर, सी एफ डी के एडवोकेट प्रभात कुमार सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां