घुमाने के लिए बाइक नहीं होने से प्रेमिका ने छोड़ा तो बना डाला बाइक चोरी का रिकॉर्ड

मथुरा। एक कहावत है लोग प्यार में पागल हो जाते है, और ठुकाराए हुए प्रेमी तो और खतरनाक हो जाते है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के मथुरा जिले में सामने आया। यहां एक युवक को उसकी प्रेमिका ने केवल इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि उसके पास बाइक नहीं थी। इसी कुंठा में वह पक्का चोर बन गया, इसके बाद उसने एक के बाद एक करके 25 बाइक चुरा डाली। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसकी एक प्रेमिका थी, उसे घुमाने के लिए बाइक नहीं थी। इस पर प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया। तनाव में वह पहले नशे का आदी हुआ और फिर लोगों की बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। प्रेमिका को चिढ़ाने के लिए उसके सामने हर रोज बाइक बदल-बदलकर जाता था। अच्छे पैसे मिलने पर अलीगढ़-हाथरस के देहात इलाकों में लोगों को बाइक बिक्री कर देता था।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि हाल में वृंदावन से दो बाइक चोरी हुईं। पुलिस उन्हें तलाशने में लगी थी। जांच में राहुल सिंह निवासी पीरीगढ़ी, राया का नाम सामने आया। मंगलवार को उसकी लोकेशन रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास कान्हा माखन जाने वाले रास्ते पर मिली। इस पर स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा के सहयोग से उसे वहां से पकड़ लिया गया। उसने वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी के पास से बरामद बाइक अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, हरियाणा नंबर की हैं। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। गिरफ्तार व बरामदगी में 20 पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria