अखनूर हादसा: 57 सीटर बस में बैठे थे 90 लोग, यूपी के 22 लोगों की मौत, 69 घायल

अखनूर। यूपी के अलीगढ़, हाथरस समेत अन्य जिलों के श्रद्धालुओं को लेकर भोले बाबा के दर्शन कराने जा रही बस गुरुवार को जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के चूंगी मोड़ अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 69 लोग घायल हो गए। इस बस में क्षमता से लगभग दोगुने लोग सवार थे। अखनूर पुलिस के अनुसार मोड़ काफी सामान्य था, संभवत: चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। घायलों में 57 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया और 12 लोगों का इलाज अखनूर उपजिला अस्पताल में जारी है। बस में 90 यात्री सवार थे। पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया।

 

भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे यात्री

अलीगढ़ में पंजीकृत बस अधिकांश यात्री हाथरस समेत आसपास के जिलों के थे जो शिवखोड़ी धाम जा रहे थे। बस में हाथरस के कुल 27 लोग सवार थे। इनमें से आठ लोगों के मौत की पुष्टि हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के गांवों में सन्नाटा पसर गया। हर कोई अपनों की हालचाल लेने के लिए मोबाइल पर फोन करता रहा ।

इनकी हुई मौत

अखनूर में हुए हादसे में हाथरस के नगला उदय सिंह के रहने वाली धर्मवती (50) पत्नी राधेश्याम, मझोला के रहने वाली रणवीर सिंह (45) पुत्र गिर्राज सिंह, रेनू (33) पत्नी योगवीर सिंह, प्राची (8) पुत्री जितेंद्र, नगला उदय सिंह निवासी वीरपाल (60), राहुल (35), यश (11) और मझोला निवासी राहुल (35) की मौत हुई है। गांव में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतकों के घर पर सांत्वना देने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा।बाकी अन्य मृतक आसपास जिले के रहने वाले है। प्रशासन मृतकों की पहचान करके शवों को उनके घर भिजवाने की व्यवस्था कर रहा हैं। और घायलों का इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.