आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, कांग्रेस बैसाखियों के सहारे नहीं अपने बल पर लड़े लोकसभा चुनाव

मुरादाबाद। अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने शनिवार को फिर बेबाकी से भरा बयान दिया है। क्षेत्रिय पार्टियों की ब्लैमेलिंग को देखते हुए कांग्रेस को सलाह दीे,कि वह अकेले अपने दम पर चुनाव लड़े, वह बैसाखियों के सहारे इतनी बड़ी नहीं जीत सकती। इसके साथ उन्होंने बिहार के सीएम पर बोले, कि बार—बार पलटी मारने की वह अपनी विश्वसनीयता खो चुके है।कांग्रेस नेता ने कहा कि जेडीयू और उसके नेताओं की करतूतों के कारण विपक्ष के लिए नई उम्मीद बना इंडिया गठबंधन खतरे में नजर आ रहा है। कांग्रेस को पूरे देश में अकेले चुनाव लड़ने पर विचार करना चाहिए, इन बैसाखियों के सहारे इतनी बड़ी लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती।

राम के बिना भारत कल्पना नहीं

कांग्रेस नेता ने कहा कि राम के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती, राम भारत की आत्मा हैं- आचार्य प्रमोद कृष्णम इससे पहले, 21 जनवरी को संभल में ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि राम के बिना भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। राम तो भारत की आत्मा हैं। विपक्षी दल भाजपा से लड़ें लेकिन राम से नहीं लड़ें। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राम राज्य का सपना तो महात्मा गांधी ने देखा था। कांग्रेस पार्टी जो महात्मा गांधी की पार्टी है वह राम विरोधी नहीं हो सकती। राम के बिना तो भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भारत के लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराने वाले सभी विपक्षी दलों और उनके नेताओं ने भारतीय सांस्कृति और सभ्यता का अपमान किया है। निमंत्रण को ठुकराकर भारत की अस्मिता और अस्तित्व को चुनौती दी है। आगे कहा कि विपक्षी दल भाजपा से लड़ें लेकिन राम, सनातन और भारत से नहीं लड़ें। राम के निमंत्रण को तो कोई पादरी और मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria