मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वनटांगिया गांव में Diwali मनाएंगे, 82.41 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

Chief Minister Yogi Adityanath will celebrate Diwali in a Vantangiya village today and will unveil 52 development projects worth Rs 82.41 crore.

वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में पारंपरिक रूप से दिवाली मनाने के साथ ही मुख्यमंत्री विकास कार्यों का भी उपहार देंगे।

गोरखपुर। Diwali: अयोध्या में प्रभु श्रीराम के स्वरूप की अगवानी करने के बाद भव्य दीपोत्सव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन के लोगों के साथ दिवाली मनाएंगे। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री वनटांगिया गांव पहुंचेंगे और इस अवसर पर 82.41 करोड़ रुपये के 52 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इसमें रजही चौराहे से जंगल तिकोनिया नंबर तीन होते हुए पिपराइच मार्ग तक इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास शामिल है। सोमवार शाम गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पर आयोजित कार्यक्रम ‘एक दीया शहीदों के नाम’ में शामिल होंगे।

बता दें कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। अधिकारियों ने जंगल तिकोनिया नंबर तीन गांव का दौरा किया। गांव के लोग भी मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए अपने-अपने घर-द्वार को साफ सुथरा बनाने, रंग रोगन करने और सजाने-संवारने में लगे हैं। मुख्यमंत्री गांव में घूमकर लोगों से मिलेंगे और एक सभा को भी संबोधित करेंगे। गांव तक इंटरलॉकिंग सड़क बन जाने से वनटांगिया समुदाय का आवागमन और भी सुगम हो जाएगा। इसके निर्माण पर लागत 3 करोड़ 65 लाख 11 हजार रुपये खर्च होंगे

दिवाली पर सीएम देंगे विकास कार्यों का उपहार

वनटांगिया गांव जंगल तिकोनिया नंबर तीन में पारंपरिक रूप से दिवाली मनाने के साथ ही मुख्यमंत्री विकास कार्यों का भी उपहार देंगे। वह कुल 82.41 करोड़ रुपये की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वे 77 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के 26 कार्यों का शिलान्यास तथा चार करोड़ 43 लाख 79 हजार रुपये के 26 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के हाथों दीपोत्सव के दिन जिन विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी उनमें कुसम्ही जंगल में ईको पार्क का विकास और पिपराइच नगर पंचायत में वैश्विक नगर बाजार का निर्माण भी शामिल है।

मुख्यमंत्री इन दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कुसम्ही जंगल में ईको पार्क का विकास 4 करोड़ 84 लाख 81 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। स्विस कॉटेज और कई सुविधाओं से युक्त ईको पार्क में पर्यटक हरियाली के साथ शांत वन में आनंद की अनुभूति कर सकेंगे। पिपराइच नगर पंचायत में वैश्विक नगर बाजार के निर्माण पर एक करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपये की लागत आएगी। इसके बन जाने से पिपराइच में बाजार व्यवस्था और बेहतर होगी और इससे स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Deepotsav : मां लक्ष्मी के पूजन का शुभ मुहूर्त, ऐसे करे धनलक्ष्मी की पूजा, होगी धनवर्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.