Assembly Elections : बसपा के सामने चुनौती बनकर उभरे चंद्रशेखर, मायावती को दलित वोट बैंक को बांधे रखना मुश्किल

Chandrashekhar has emerged as a challenge to the BSP, making it difficult for Mayawati to retain her grip on the Dalit vote bank.

AI IMEGE

लखनऊ। Assembly Elections: कभी यूपी की राजनीति में बसपा वोटबैंक के भरोसे राज करने वाली मायावती के सामने अब दलित वोटरों को बांधे रखना मुश्किल होता जा रहा है। क्योंकि लगभग सभी प्रमुख दल इस वोट बैंक में सेंध लगाने के प्रयासों में जुट गए हैं। भाजपा ने जहां हाल ही में प्रदेश भर के अंबेडकर स्थलों के जीर्णोद्धार की घोषणा की है, वहीं कई अन्य सरकारी योजनाओं के केंद्र में भी दलित वर्ग को रखा जा रहा है। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने पीडीए फॉर्मूले में डी को दलित बताते हुए और पार्टी में दलित नेताओं को वरीयता देकर इन मतदाताओं को खुद से जोड़ने की मुहिम तेज कर दी है।

ai भाजपा और सपा के साथ ही आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद बसपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं। दलित कैडर पृष्ठभूमि से आने के कारण वे खासतौर पर युवाओं के बीच तेजी से अपनी जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका जुझारूपन और भाषणों में सरकार पर हमलावर रुख युवाओं को आकर्षित कर रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस भी काफी सक्रिय नजर आ रही है। पहले पार्टी ने दलित नेता राजेंद्र पाल गौतम को प्रदेश सह-प्रभारी (प्रभारी) के रूप में कमान सौंपी और अब संविधान दिवस व डॉ. अंबेडकर के नाम पर दलित मतदाताओं को साधने की कवायद तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में भी संविधान और दलित कांग्रेस की रणनीति के केंद्र में हैं।

बसपा को नुकसान का डर

बसपा सुप्रीमो मायावती की चुनावी मैदान में कम सक्रियता पार्टी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है, क्योंकि कैडर मतदाताओं के बीच आज भी मायावती की वही पुरानी छवि और गहरी पैठ बरकरार है। हालांकि, पार्टी के युवा राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद प्रदेश में ताबड़तोड़ जनसभाएं कर प्रचार की कमान संभाल चुके हैं। वह कैडर के साथ-साथ सर्वसमाज को जोड़ने में जुटे हैं। हालांकि, वह अकेले इस अभियान में कितने सफल हो पाएंगे, इसका फैसला तो आने वाले समय में कैडर मतदाता ही करेंगे।

Battle for seats intensifies : सपा- कांग्रेस के बाद अब एनडीए में जुबानी जंग, जानिए कौन कितनी सीटों पर कर रहा दावेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.