प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में 150 करोड़ की Garment factory का किया लोकार्पण, युवाओं मिलेगा रोजगार

Prime Minister Narendra Modi inaugurated a garment factory worth ₹150 crore in Kashi; it will provide employment to the youth.

वाराणसी।Garment factory: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को काशी में विकास कार्यों की गाड़ी को आगे बढ़ाया, उन्होंने मिर्जामुराद के खोचवां में अहमदाबाद गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का लोकार्पण किया। यह इकाई करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से 7-8 एकड़ में बना है। इस औद्योगिक संयंत्र से स्थानीय ही नहीं, पूर्वांचल के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है, जिनमें से 300 से अधिक की भर्ती हो चुकी है। इन महिलाओं को इकाई में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा विनिर्माण संयंत्र है। यहां खेल परिधान, अंतर्वस्त्र आदि कपड़ों का उत्पादन होगा। इस प्लांट में जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे ब्रांड्स के उत्पाद बनेंगे।

अरविंद मिल्स सिर्फ कपड़ा बनाने वाली कंपनी नहीं है। यह धागे और कपड़े से लेकर तैयार वस्त्रों तक का कारोबार करती है। कंपनी औद्योगिक इस्तेमाल के विशेष वस्त्र भी बनाती है। इसकी शुरुआत 1931 में हुई थी और इसका मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में है। यह डेनिम, सूती व लिनेन के कपड़े, सादे कपड़े और सूट के लिए फैब्रिक उपलब्ध कराती है। बता दें कि औद्योगिक इकाइयों की कमी से देश के विभिन्न हिस्सों में रोजगार के लिए जाते है। यहां पर कपड़ा उद्योग के स्थापना होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।

 

IIT Kanpur–PAS शिखर सम्मेलन के माध्यम से जलवायु अनुकूलन पर वैश्विक संवाद पहुंचेगा भारत के गंगा के मैदानी क्षेत्र तक

One thought on “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी में 150 करोड़ की Garment factory का किया लोकार्पण, युवाओं मिलेगा रोजगार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.