KanwarYatra : जौनपुर में आज कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की उम्मीद

Flower petals will be showered on Kanwariyas from a helicopter in Jaunpur today; Chief Minister Yogi Adityanath is expected to visit.

गंगा गोमती के तट से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ रविवार सुबह आठ बजे होगा।

जौनपुर।KanwarYatra :  भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्र द्वारा नाग पंचमी के अवसर पर निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए हेलीकॉप्टर से रविवार को पुष्प वर्षा की जाएगी। पुष्प वर्षा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

विधायक की ओर से 16 अगस्त को विकासखंड बक्शा के छंगापुर स्थित बाबा चौरेश्वरनाथ धाम, आदि गंगा गोमती के तट से कांवड़ यात्रा का शुभारंभ रविवार सुबह आठ बजे होगा। लगभग 30 किलोमीटर की यह यात्रा 17 अगस्त को महराजगंज विकासखंड के कंधी गांव स्थित सई नदी तट पर बाबा करसूलनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, आरती व विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगी।विधायक ने यात्रा को दिव्य व भव्य बनाने के लिए सीएम को पत्र लिखकर यात्रा में शामिल कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने की मांग की थी। जिस पर उन्होंने अपनी सहमति दी है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय हो गया है।

जिला प्रशासन ने चौरेश्वरनाथ धाम छंगापुर से लेकर करसूलनाथ धाम कंधी तक पूरे यात्रा मार्ग का रूट चार्ट के साथ ही साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की तैयारियों में जुट गया है‌। विधायक रमेशचंद्र मिश्र द्वारा हजारों शिवभक्तों के साथ आदि गंगा गोमती नदी के तट स्थित चौरेश्वरनाथ धाम से सई नदी तट पर स्थित करशूलनाथ धाम करछुली तक निकाली तक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। जहां बदलापुर खुर्द गांव से गुजरी पीली नदी के चकरियहवा घाट के पुल पर कांवरियों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा दिन में दो बजे की जाएगी।

C M Yogi Adityanath ने ध्वजारोहण कर बोले, देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’