उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी: यूपी के 26 जिलों में लू का अलर्ट, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार

Extreme Heat in North India: Heatwave Alert Issued for 26 Districts in UP; Mercury Soars Above 45 Degrees

पारा बढ़ने से लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

लखनऊ। HeatwaveWarning यूपी, उत्तराखंड, बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सरकार ने बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए अलर्ट तो जारी कर दिया है। ​वहीं यूपी के अधिकांश जिलों में लू का प्रकोप हैं, मौसम विभाग की ओर से सख्त चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अपील की गई है। दोपहर में घरों से निकलने के लिए बचे। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बुंदेलखंड के इलाके समेत 26 जिलों में हीटवेव यानी लू चलने की चेतावनी जारी किया है। वहीं पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर आदि में उष्ण रात्रि यानी बेहद गर्म रात होने की भी बात कही है। इससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी

पारा हो रहा हाई

सोमवार को 44.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं 44 डिग्री के साथ वाराणसी प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। वहीं हमीरपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रात रही।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुष्क पछुआ हवाओं और मौसम के प्रभाव से कई जिलों में लू चलने की स्थिति बन गई है। अगले पांच दिनों तक यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।

इन 26 जिलों के लिए है लू की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में। वहीं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर व आसपास के इलाकों में रात में भी सुकून नहीं मिलेगा।

बदहवास मां बोली, बाहर वाली के प्यार में पागल पिता बना जल्लाद, बेटियों को चापड़ से काटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother