मुजफ्फरनगर। Family Murder यूपी के मुजफ्फरगर में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां ईदी के विवाद में पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर पेंटर ने खुदकुशी कर ली। पेंटर का शव फंदे से लटका था। फर्श पर पत्नी और बिस्तर पर दो बच्चों की लाश मिली है। मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन इलाके के सरवट में ईदी के 1500 रुपये के लिए शुरू हुए विवाद में एक परिवार के चार लोगों की जान चली गई। पेंटर इरशाद (34) का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। उसकी पत्नी नोरीन (30) की लाश फर्श और बेटे आहिल (02) और एक माह की बेटी अक्शा के शव बिस्तर पर पड़े मिले।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार की हत्या कर पेंटर के आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है। बच्चों के मुंह से झाग निकला मिला है। आशंका है कि उन्हें जहर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह से स्पष्ट हो सकेगी। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में परिवार की हत्या कर पेंटर के आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है। बच्चों के मुंह से झाग निकला मिला है। आशंका है कि उन्हें जहर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह से स्पष्ट हो सकेगी।
सोमवार को ननद के जाने के बाद नोरीन ने मोहल्ला सुभाष नगर से बहन मनतशा, अर्शी, मां संजिदा और भाई जुनैद को बुला लिया। इसके बाद देर रात तक हंगामा होता रहा। पड़ोसियों ने किसी तरह मामला शांत कराया था।मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक पेंटर के घर में हलचल नहीं हुई। इसके बाद पास ही में रह रहा उसका भाई नौशाद उसके घर पहुंचा। इरशाद का कमरा बंद मिला तो दीवार में बने रोशनदान से झांक कर अंदर देखा तो पेंटर का शव फंदे से लटका हुआ था। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। जब दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में पत्नी नोरीन का शव फर्श और बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े थे।
बेइज्जत करने से था दुखी
पेंटर के भाई नौशाद ने थाना सिविल लाइन में उसकी ससुराल पक्ष के लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने की तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि झगड़े के दौरान पेंटर को थूककर चाटने के लिए कहा गया था। इस वजह से वह टूट गया था। ससुराल पक्ष के लोग मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कर रहे थे। इसी वजह से इरशाद ने यह कदम उठाया है। पेंटर के कमरे की कुंडी बंद थी। परिवार के सदस्यों की लाश अंदर पड़ी थी। पत्नी और बच्चों की मौत जहरीले पदार्थ से हुई या गला दबाया गया, इसकी जांच की जा रही है। एसएसपी संजय वर्मा का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने जांच की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही वजह स्पष्ट होगी। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
Kanpur Becomes a Kidney Market: आहूजा हास्पिटल की डॉ. प्रीति अपनी रसूख से चला रही थी काला कारोबार
