मड़ियाहूं में सर्प दंश से पहले पोती इसके बाद दादी ने तोड़ा दम, घर में मचा कोहराम

In Madiyahun, first granddaughter died due to snake bite and then grandmother died, there was chaos in the house

एक साथ दो लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया।

जौनपुर। snakebite जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर गांव में सर्पदंश से पोती के बाद दादी ने भी इलाज के दौरान तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया दादी—पोती एक ही चारपाई पर सोई थी, रात में दोनों को सर्प डस लिया, इससे पहले पोती ने दम तोड़ा इसके बाद दादी ने भी इलाज के दौरान दुनिया छोड़ दिया। एक साथ दो लोगों की मौत से घर में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया रात में खाना खाने के बाद मैना देवी (62) पोती अंशिका (7) के साथ कमरे में चारपाई पर सो रही थी। परिवार के लोगों के अनुसार भोर में सर्प ने दोनों के पैर में डंस लिया। पहले पोती को उल्टी शुरू हो गई। जबकि बगल में सो रही दादी की भी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचे। जहां इलाज के दौरान अंशिका की मौत हो गई। वहीं, चिकित्सकों ने मैना देवी को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराए। लेकिन, देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नायब तहसीलदार संदीप सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लिए। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि सर्पदंश से पोती के बाद दादी की भी मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को दिया दिवली का तोहफा, शिक्षकों और परिजनों के मिलेगी Cashless treatment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother