बीजेपी नेता Dilip Ghoshआज 60 साल की उम्र में बनेंगे दूल्हा,जानिए किसके साथ लेंगे सात फेरे

BJP leader Dilip Ghosh will become a groom today at the age of 60, know with whom he will take the seven vows

दुल्हन रिंकू मजूमदार की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है।

कोलकाता। भाजपा नेता 60 साल बाद अग्नि के सात फेरे लेकर हमसफर चुनने जा रहे है, उनके इस फैसले पर उनके जानने वालों के साथ ही विपक्षी भी हैरान है। हम बात कर रहे है पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Dilip Ghosh की। वह शुक्रवार को अपने कोलकाता स्थित आवास पर रिंकू मजूमदार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दिलचस्प बात है कि रिंकू मजूमदार भी बीजेपी की सक्रिय सदस्य हैं। सूत्रों के अनुसार खुद रिंकू ने ही शादी का प्रस्ताव दिया है। इस शादी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। दुल्हन रिंकू मजूमदार की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार रिंकू मजूमदार तलाकशुदा हैं, उनका 26 साल का एक बेटा है। वह आईटी सेक्टर में नौकरी करता है, उन दोनों की दोस्ती 2021 में हुई थी,रिंकू भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी हैं, दिलीप घोष के करीबी लोगों का दावा है कि वह अपनी मां के कहने पर शादी कर रहे हैं। दिलीप घोष पहली बार रिंकू मजूमदार से तब मिले थे जब वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष थे और वह पार्टी की महिला शाखा में सक्रिय थीं।

दिलीप घोष की पहली शादी

60 साल के दिलीप घोष की यह पहली शादी होगी, दिलीप घोष 1984 में आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हुए थे। 2014 में वह भाजपा में एक्टिव हुए थे। 2019 में जब बंगाल में भाजपा अपने सबसे अच्छे दौर में थी, तब दिलीप घोष राज्य भाजपा प्रमुख थे, उस समय पार्टी ने राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी। उस साल दिलीप घोष ने अपनी पार्टी के लिए मिदनापुर लोकसभा सीट भी जीती थी, लेकिन 2024 में उन्हें बर्धमान-दुर्गापुर सीट से चुनाव लड़ाया गया, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि घोष फिर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में हैं।

 

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother