RamNavami धर्मनगरी अयोध्या में श्रीराम के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, दोपहर 12 बजे मनेगा जन्मोत्सव

A massive crowd surges into Ayodhya for a glimpse of Lord Ram; the birth celebration will take place at 12:00 PM.

सरयू तट के 500 मीटर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।

अयोध्या। RamNavami धर्मनगरी अयोध्या में रामनवमी प्रभु के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही भक्तों की भीड़ सरयू स्नान करने के बाद प्रभु के दर्शन के लिए कतार में लगनी शुरू हो गई। वैसे तो दोपहर 12 बजे देश भर के मंदिरों में श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। सरयू तट के 500 मीटर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहे है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

अधिकारी सतर्क

रामनगरी को 6 जोन और 29 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। अधिकारी लगातार ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दर्शन की प्रक्रिया सामान्य समय से लगभग एक घंटे पहले शुरू कर दी गई है, जो देर रात करीब 11 बजे तक जारी रहेगी। दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव का विशेष उल्लास देखने को मिलेगा। इस मौके पर देश भर के मंदिरों में एक साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

JusticeAfter13Years 13 साल बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय, हत्यारे ने घर में घुसकर चार लोगों की ली थी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria