Murder of a Child : आगरा में जूता कारोबारी के बेटी की हत्या,किराएदार के कमरे में मिला बच्ची का शव

Daughter of Shoe Businessman Murdered in Agra; Child's Body Found in Tenant's Room

वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

आगरा। Murder of a Child यूपी के आगरा जिले में बुधवार रात एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक जूता कारोबारी की आठ साल की बेटी की हत्या कर दी गई। इस वारदात के पीछे किराएदार होने का शक है। क्योंकि बच्ची का शव किराएदार के रूम में आटे के ड्रम में मिला। वारदात के बाद से आरोपी फरार है।

बच्ची के चाचा पवन ने बताया कि उनका घर तीन मंजिला है भूतल पर सात भाइयों का परिवार रहता है। दूसरी मंजिल पर जूता कारखाना है। घर में ही एक कमरे में सुनील अपनी मां के साथ किराए पर रह रहा था। वह भी मोहल्ले का ही रहने वाला है। कोरोना काल में कर्ज होने पर उनका मकान बिक गया था। सुनील की गलत हरकतों की वजह से पत्नी छोड़ कर चली गई थी। अब वह अकेला ही रह रहा था। मां कभी-कभी ही उसके पास आती थीं। मंगलवार शाम को वह नजर आया था। मगर बुधवार सुबह वह सामने नहीं आया। उसके पास कोई मोबाइल भी नहीं था जिससे उसके बारे में पता किया जा सके। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो इतनी बड़ी घटना कर देगा। उसके परिजन की पुलिस तलाश कर रही है।

वाहनों  में तोड़फोड़ की कोशिश 

थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ नगर में मंगलवार दोपहर को घर के बाहर से लापता हुई जूता कारखाना संचालक दिनेश की 8 वर्षीय बेटी प्रज्ञा की हत्या कर दी गई। बुधवार आधी रात उसका शव किरायेदार सुनील के कमरे में आटे के ड्रम में मिला। शव देखकर लोग आक्रोशित हो गए। फतेहाबाद रोड पर आकर जाम लगा दिया। इस दाैरान वाहनों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे और तोड़फोड़ की कोशिश की गई। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश में टीम लगी हैं। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

प्रज्ञा 4:30 बजे तक जब लौटकर नहीं आई तो मां प्रीति को चिंता हुई। उन्होंने आसपास तलाश किया। बाद में ट्यूशन टीचर से बात की। उन्होंने प्रज्ञा के घर आने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें दोपहर 2 बजे प्रज्ञा गली के बाहर एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती दिखी। बच्ची की तलाश के लिए एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय के नेतृत्व में 4 टीम बनाई गईं। कई घरों की छत पर पुलिस गई। परिजन ने पुलिस को बताया कि घर में पहली मंजिल पर किरायेदार सुनील रहता है। मंगलवार शाम से उसकी मां घर में नहीं है। वह खुद भी लापता हो गया है। इस पर पुलिस ने उसके कमरे को खोला। एक बोरे में आटे का ड्रम रखा हुआ था। पुलिस ने जैसे ही उसे खोला बच्च्ची का शव बरामद हो गया। यह देखकर सभी के होश उड़ गए।

लोगों ने जताया आक्रोश

पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम गृह भेजने की जैसे ही तैयारी की, लोग भड़क गए। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही शव को ले जाने की बात कहने लगे। नाराज लोगों ने फतेहाबाद रोड स्थित मुगल पुलिया पर लोगों ने जाम लगाने के बाद वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की। सूचना पर डीसीपी सिटी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने लोगों से कहा कि किरायेदार के ही कमरे में शव मिला है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। तब कहीं शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

मां प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल

दिनेश की दो बेटियां हैं, जिनमें प्रज्ञा सबसे बड़ी थी। छोटी बेटी 5 साल की है। प्रज्ञा के लापता होने से मां प्रीति का रो-रो का बुरा हाल था। उन्हें किसी तरह परिजन ने संभाला। दो दिन से घर में चूल्हा नहीं जला था। मंदिर के सामने बैठकर मां बेटी के सही सलामत होने की प्रार्थना कर रही थी। मगर रात में उसकी हत्या की खबर आई तो कोहराम मच गया। मां को किसी तरह रिश्तेदारों ने संभाला। पिता भी फूट-फूटकर रो रहे थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बच्ची की हत्या कर शव को ड्रम में छिपा दिया था। किरायेदार भाग गया है। उसकी तलाश में टीम लगी हैं। आशंका है कि बच्ची की हत्या गला दबाकर की है। इसका कारण आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा।

Bus Lorry Collision आंध्र प्रदेश में लॉरी से टकराई बस, हादसे में 14 लोगों की मौत, कई जिंदा जले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria