उन्नाव। Three Dead अंतिम संस्कार से लौटते समय मंगलवार देर शाम तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। पुलिस घटनास्थल पर टूटे मिले बोलेरो के बंपर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई।हरदोई जिले के थाना कासिमपुर के अटिया गांव निवासी राजू राठौर के चाचा रामजीवन की बीमारी से मंगलवार दोपहर मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने भतीजा राजू राठौर (55), कासिमपुर क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव निवासी रामबालक यादव (50) और गढ़ी निवासी पवन यादव (48) के साथ बाइक से बांगरमऊ कोतवाली के नानामऊ स्थित गंगा घाट आए थे। अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार रात करीब नौ बजे तीनों एक ही बाइक से हरदोई लौट रहे थे। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बेहटामुजावर क्षेत्र में रानीपुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी कोई वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। काफी देर तक हादसे की जानकारी नहीं हो सकी। रात करीब 10:30 बजे इसी रास्ते से जा रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तब हादसे का पता चला।
पुलिस लेकर पहुंची सीएचसी
सूचना पर पहुंची बेहटामुजावर थाना पुलिस ने तीनों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रामबालक के बेटे अखिलेश ने बताया कि तीनों लोग खेती करते थे। पति की मौत से राजेश्वरी और दो बेटों का रो-रोकर बेहाल रहा। मृतक राजू की मौत से बेटा भगौती और पत्नी राजेश्वरी, पवन की पत्नी शांति देवी, मां सरस्वती व अन्य परिजन बेहाल हैं। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि तीनों मृतकों के परिजन आ गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।
End of love: परिजनों ने पड़ोस में शादी से किया इन्कार तो प्रेमी बना दरिंदा गला दबाकर ली जान
