Murder of four daughters: एमपी में महिला ने चार बेटियों की हत्या के बाद खुद फंदे पर झूली, गांव में मचा हड़कंप

A woman in Madhya Pradesh hanged herself after killing her four daughters, creating panic in the village.

सामूहिक मौत पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

सागर।Murder of four daughters एमपी के सागर जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई, यहां एक महिला ने अपनी चार बेटियों को कुएं में फेंकर मारने के बाद घर लौटकर फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। इसकी खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यह वारदात सागर के केसली थाना क्षेत्र के खमरिया गांव की है। इस सामूहिक मौत पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

कुएं में मिलीं बच्चियों की लाशें

मृतिका की पहचान 30 वर्षीय सविता लोधी के रूप में हुई है। उसने गुरुवार को चारों बेटियों को घर के पास स्थित हरपाल घोसी के खेत में बने कुएं में धकेल दिया। पानी गहरा होने के कारण चारों क मौत हो गई। जिसमें बड़ी बेटी की उम्र महज 7 साल बताई जा रही है। इसके बाद सविता ने घर आक फंदा लगा ​लिया।घटना की सूचना मिलते ही केसली थाना पुलिस और टड़ा चौकी की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कुएं से चारों बच्चियों के शव बाहर निकाले। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके से साक्ष्य जुटा रही है।

गृह क्लेश का अंदेशा

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि महिला पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि घरेलू विवाद या किसी गहरे तनाव के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया है। हालांकि, पुलिस अभी किसी भी ठोस नतीजे पर पहुंचने से बच रही है। सागर जिले के इस छोटे से गांव में आज हर आंख नम है और चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है।

Cm in Ayodhya :राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों को परखने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, की गौसेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria