MineExplosion: मरने वालों की संख्या हुई 18 और आंकड़ा और बढ़ने की आशंका, फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी

The death toll has reached 18, and the number is expected to rise further; rescue operations for those trapped are ongoing.

पुलिस महानिदेशक आई नोंगरांग के मुताबिक बचाव दल तलाशी अभियान में लगे हुए हैं।

शिलांग। MineExplosion मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को हुए हादसे में मृतकों की संख्या 18 हो गई, 24 घंटे बाद भी खदान में फंसे मजदूरों के बचाव के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। बचाव दल को मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है। गुरुवार देर शाम तक बचाव अभियान चलाया गया, जिसे अंधेरा होने पर रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह फिर से बचाव अभियान शुरू किया गया है। सरकार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस महानिदेशक आई नोंगरांग के मुताबिक बचाव दल तलाशी अभियान में लगे हुए हैं।

अब तक 18 शव बरामद

मिसिंगेट-थांग्स्को इलाके की कोयला खदान में हुए विस्फोट में अब तक 18 शव बरामद किए गए हैं। मृतकों के आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने घटना पर दुख व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए हैं।

पूर्वी जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान घटनास्थल से कुल 18 शव बरामद किए गए। वहीं डीजीपी नोंगरांग ने कहा, ‘विस्फोट के समय खदान के अंदर मौजूद मजदूरों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि और भी लोग फंसे हुए हैं।’ विस्फोट में घायल हुए एक व्यक्ति को पहले सुतंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे शिलांग के एक अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और एक विशेष बचाव दल (एसआरटी) की टीमें घटनास्थल पर तैनात कर दी गई हैं और बचाव एवं राहत अभियान जारी हैं।

Chinese kite string: चाइनीज मांझे से मौत को माना जाएगा हत्या,होगी सख्त कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria