Municipal Elections भाजपा ने दक्षिण भारत में रखा मजबूत कदम, 45 साल बाद वाम किला ढहा, खिला कमल

BJP makes strong inroads in South India, breaches Left stronghold after 45 years

मोदी ने तिरुवनंतपुरम में एनडीए की जीत को केरल की राजनीति का टर्निंग प्वाइंट करार दिया।

नईदिल्ली।Municipal Elections  उत्तर भारत में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद भाजपा अब धीरे—धीरे दक्षिण भारत में पैर जमाने लगी है। पहली बार भाजपा ने केरल के निकाय चुनाव में जीत दर्ज करके 45 साल पुराने वाम दल के किले में सेंध लगाने सफलता पाई है। भाजपा की यह जीत न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस के लिए भी झटका है। क्योंकि कांग्रेस के दिग्गज नेता शशी थरूर संसदीय क्षेत्र में भाजपा को सफलता मिली है। स्थानीय निकाय चुनावों को 2026 के विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में एनडीए की यह जीत भाजपा के लिए आगे का रास्ता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। चुनाव नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में एनडीए की जीत को केरल की राजनीति का टर्निंग प्वाइंट करार दिया।

50 सीट पर जमाया कब्जा

भाजपा ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में 50 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए सीपीआई (एम) के दशकों पुराने वर्चस्व को खत्म कर दिया। इस जीत के साथ केरल में भाजपा के पहले मेयर बनने की संभावना बढ़ गई है। राज्य की पहली महिला आईपीएस अधिकारी रह चुकीं 64 वर्षीय आर. श्रीलेखा का नाम मेयर पद के लिए चर्चा में है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निर्णायक नतीजों के लिए राज्य के लोगों का आभार जताया। साथ ही कहा कि अब वामपंथियों का गढ़ ढहने लगा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नतीजे यूडीएफ के प्रति बढ़ते भरोसे को दिखाते हैं, और आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की ओर इशारा करते हैं। वाममोर्चा केवल कोझिकोड नगर निगम को बचाने में सफल रहा जबकि राज्यभर की जिला और ग्राम पंचायतों में इसकी सीटों में भारी गिरावट आई है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने हार स्वीकार करते हुए कहा कि अपेक्षित नतीजे नहीं मिले। साथ ही कारणों पर विस्तार से मंथन की बात कही।

‘लोकतंत्र की खूबसूरती’: शशि थरूर

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर की टिप्पणी भी चर्चा में रही। उन्होंने कहा कि उन्होंने 45 साल की एलडीएफ सरकार से बदलाव के लिए प्रचार किया था, लेकिन मतदाताओं ने उनके संसदीय क्षेत्र में बदलाव के लिए भाजपा को चुना। थरूर ने कहा, “यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। जनता का फैसला, चाहे यूडीएफ के पक्ष में हो या मेरे क्षेत्र में भाजपा के लिए, स्वीकार किया जाना चाहिए।”

विकास की राजनीति चुन रहे केरल के लोग : पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में एनडीए की जीत को ऐतिहासिक बताया और कहा कि दशकों पुराने वामपंथी गढ़ का ढहना राज्य की राजनीति में एक बड़े बदलाव को दर्शाता है। वहीं, अन्य निकायों में भाजपा गठबंधन के प्रदर्शन में सुधार को उन्होंने लोगों के पारंपरिक राजनीति से हटकर विकास की राजनीति चुनने का संकेत बताया। उन्होंने भाजपा पर भरोसा जताने के लिए राज्य के लोगों का आभार जताया। प्रधानमंत्री ने कहा, यह परिणाम भ्रष्टाचार के खिलाफ और सुशासन के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाता है।

 

Mission 2027: बीजेपी ने कसी कमर, कुर्मी वोट को साधने पंकज चौधरी को मिल सकती है प्रदेश की कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria