Indian Innovators को सशक्त करने के लिए डीपी वर्ल्ड ने यूएई-इंडिया सेपा काउंसिल स्टार्ट अप सीरीज से मिलाया हाथ

DP World joins forces with UAE-India SEPA Council Startup Series to empower Indian innovators

यह स्टार्ट अप सीरीज के तहत पांच विजेता स्टार्ट अप्स में से एक है।

बिजनेस डेस्क, मुंबई: Indian Innovators  डीपी वर्ल्ड ने यूएई-इंडिया सेपा काउंसिल की स्टार्ट-अप सीरीज के साथ सपोर्टिंग ऑर्गनाइजेशन के रूप में जुड़ते हुए यूएई-भारत आर्थिक गठजोड़ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती दी है। यह सीरीज छोटे एवं व्यापक संभावनाओं वाले भारतीय उद्यमों को आगे बढ़ने में मदद करेगी। अपने समर्थन के तहत डीपी वर्ल्ड ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस स्टार्ट अप डॉकेटरन एआई को यूएई में सॉफ्ट लैंडिंग पैकेज उपलब्ध कराने की पेशकश की है। यह स्टार्ट अप सीरीज के तहत पांच विजेता स्टार्ट अप्स में से एक है।

तेज विकास की झलक दिखती

इस समर्थन से डॉकेटरन को मेंटरशिप का लाभ मिलेगा, डीपी वर्ल्ड के ट्रेड इकोसिस्टम और डीपी वर्ल्ड की ग्लोबल सप्लाई चेन एवं लॉजिस्टिक्स नेटवर्क से जुड़े पार्टनर्स एवं निवेशकों तक पहुंच मिलेगी। इससे इस स्टार्ट अप के लिए विकास के नए अवसर खुलेंगे। जून में लॉन्च की गई स्टार्ट अप सीरीज में मात्र 50 दिन में 10,000 से ज्यादा आवेदन आए थे। इससे टेक्नोलॉजी आधारित उद्यमिता में भारत के तेज विकास की झलक दिखती है। इस शानदार प्रतिक्रिया ने इसे भारत में अपनी तरह का सबसे बड़ा स्टार्ट अप इनीशिएटिव बना दिया। डॉकेटरन को इसके एआईओटी (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ऑफ थिंग्स) सॉल्यूशंस के लिए चुना गया है। इनमें ऑटोमेटेड ऑपरेशनल एसेसेमेंट, एडवांस्ड क्वालिटी इंस्पेक्शन सिस्टम, वीडियो एनालिटिक्स जैसे सॉल्यूशन शामिल हैं, जिनसे इंडस्ट्रियल एवं लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस के दौरान दक्षता, सुरक्षा एवं संसाधनों का उचित प्रयोग सुनिश्चित होता है।

DP World joins forces with UAE-India SEPA Council Startup Series to empower Indian innovators
उद्योग एवं स्टार्ट अप से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधि एक मंच पर आए।
दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सरकार, उद्योग एवं स्टार्ट अप से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधि एक मंच पर आए। इस दौरान भारत में यूएई के राजदूत महामहिम डॉ. अब्दुलनासेर अलशाली, यूएई-इंडिया सेपा काउंसिल के डायरेक्टर अहमद अलजनेबी और डीपी वर्ल्ड इंडिया सबकॉन्टिनेंट के कंट्री मैनेजर हेमंत कुमार रुइया समेत विभिन्न गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डीपी वर्ल्ड इंडिया सबकॉन्टिनेंट के कंट्री मैनेजर श्री हेमंत कुमार रुइया ने कहा, ‘स्टार्ट अप सीरीज के दौरान मुझे भारत के कुछ बहुत महत्वाकांक्षी उद्यमियों से मिलने और उनके इनोवेशंस को देखने का मौका मिला। अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्टता, अनुशासित इंजीनियरिंग और विस्तार के योग्य (स्केलेबल) प्लेटफॉर्म के साथ डॉकेटरन ने इनमें अपनी सबसे अलग मौजूदगी दिखाई। यूएई इनोवेशन इकोसिस्टम में कदम रखने में इसकी सहायता करना सेपा के तहत उद्यमिता को प्रोत्साहित करने और अर्थव्यवस्था को सपोर्ट करने वाले स्टार्ट अप इकोसिस्टम को मजबूती देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’

सॉफ्ट लैंडिंग पैकेज

सेपा काउंसिल के डायरेक्टर श्री अहमद अलजनेबी ने कहा, ‘यूएई-इंडिया स्टार्ट अप सीरीज दिखाती है कि कैसे सेपा ने दोनों देशों के इकोसिस्टम की गहरी समझ को बढ़ावा देते हुए भारत के उच्च संभावना वाले स्टार्ट अप्स, उद्यमी प्लेटफॉर्म्स और ग्रोथ इनेबलर्स को साथ लाने में भूमिका निभाई है और द्विपक्षीय व्यापार को मजबूती दी है। पांच चुने गए स्टार्ट अप्स में से एक के लिए सॉफ्ट लैंडिंग पैकेज देते हुए सहयोग करने की डीपी वर्ल्ड की पहल का हम स्वागत करते हैं। इससे दोनों देशों के बीच क्रॉस-बॉर्डर सप्लाई चेन को विस्तार देने का रास्ता खुलेगा और इस डायनामिक पार्टनरशिप के अगले चरण को गति देने में मदद मिलेगी।’डीपी वर्ल्ड ऐसे विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनसे ट्रेड एवं सप्लाई चेन को नई पहचान मिले। भारत में बंदरगाहों एवं इनलैंड इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ कंपनी भारत मार्ट को भी विकसित कर रही है। यह एक ट्रांसफॉर्मेटिव मार्केटप्लेस है, जिसे 27 लाख वर्ग फीट में तैयार किया जाना है। यह भारतीय कारोबारियों के लिए गल्फ एवं ग्लोबल मार्केट तक पहुंचने के लिए प्रमुख ट्रेडिंग हब के रूप में काम करेगा।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother