instagram पर प्रेमिका पर कमेंट देखकर भड़का प्रेमी आक्रोश, दोस्तों को साथ मिलकर आरोपी को मार डाला

The boyfriend got angry after seeing the comment on his girlfriend on Instagram, along with his friends he killed the accused

आरो​पियों ने पहले छोले भटुरे खिलाए फिर जान ले ली।

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई हैं, यहां एक 17 साल के किशोर की उसकी दोस्तों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। उसका केवल इतना कसूर था कि वह मना करने के बाद भी एक युवक की गर्लफ्रेंड की फोटो और पोस्ट पर instagram पर कमेंट करता था। इससे नाराज होकर युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रची। उसे मिलने के बहाने बुलाया फिर चारों ने मिलकर छोले भटुरे खाए। इसके बाद जंगल में लेकर जाकर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया।

चाकू से किए कई वार

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि इलायचीपुर गांव के जंगल में मंगलवार शाम श्रीराम राजीव विहार दिल्ली गली नंबर-9 डी ब्लॉक निवासी रिहान (17) का शव मिला परिजन भी तलाश करते हुए लोनी पहुंचे थे। रिहान के शरीर पर चाकू से हमले के कई निशान थे। परिजनों ने रिहान के तीन दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगा ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस को तहरीर दी थी।

महिला मित्र पर कमेंट करना पड़ा भारी

पुलिस ने वसीम, साहिल उर्फ टूल्ली निवासी श्रीराम कॉलोनी खजूरी दिल्ली और रिहान उर्फ पंडत निवासी कासिम विहार कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि इंस्टाग्राम पर रिहान नई-नई स्टोरी पोस्ट कर रहा था। साथ ही उनकी व महिला मित्र के फोटो वीडियो पर कमेंट करता था। इसी को लेकर कुछ दिन पहले वसीम का रिहान से मारपीट हुई थी। जिसमें रिहान ने वसीम की काफी बेइज्जती करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसके बाद दोस्तों ने समझौता कर लिया था। फिर भी रिहान फोटो पर कमेंट और पोस्ट पोस्ट कर रहा था। जिसके बाद तीनों दोस्तों ने उसकी हत्या करने की षड्यंत्र रचा।

छोले भटूरे खिलाने के बाद ली जान

रिहान के नहीं मानने पर वसीम और साहिल ने उसे घर से घूमाने के बहाने बुलाया। सभी इलायचीपुर गांव आए, यहां रिहान उर्फ पंडत कासिम विहार में तीनों से मिला। चारों ने मिलकर पहले ठेले पर छोले भटूरे खाए। इसके बाद तीनों रिहान को इलायचीपुर गांव के जंगल में लेकर आए। यहां साहिल ने रिहान को पीछे से पकड़ लिया। वसीम ने चाकू और रिहान उर्फ पंडत ने छूरी से ताबड़तोड रिहान पर कई वार कर दिए, जिसके बाद वह कभी उठ नहीं सका। रिहान के पिता सगीर सऊदी अरब में गाड़ी मैकेनिक हैं। परिवार में मां रेशमा और चार भाई-बहन हैं। रिहान ने पढ़ाई छोड़ दी थी। अब वह एसी मैकेनिक का काम सीख रहा था। रिहान 10वीं तक पढ़ा था। रिहान की हत्या के बाद परिवार में मातम पसर गया।

 

प्रेमी के साथ 11 साल पहले भागी पत्नी को युवक ने फावड़े से काटकर दी दिल दहलाने वाली सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria