बड़ा हादसा: महाराष्ट्र की भंडारा आयुध फैक्टरी में विस्फोट में आठ की मौत, सात लोग घायल

Eight killed in explosion in bhandara

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र के भंडारा स्थित आयुध फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर विस्फोट हो गया, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि सात घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आयुध फैक्टरी में विस्फोट के कारण एक इकाई की छत गिरने से कई श्रमिक फंस गए। उन्होंने विस्फोट में जान गंवाने वालों के लिए शोक भी व्यक्त किया।

रक्षामंत्री ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भंडारा में आयुध फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं। गडकरी ने जान गंवाने वालों को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। बचाव दल घटनास्थल पर तैनात हैं। प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर जीवित बचे लोगों के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं।
इससे पहले जिलाधिकारी संजय कोल्टे ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब साढ़े 10 बजे आयुध के परिसर में हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्टरी के ‘एलटीपी सेक्शन’ में हुआ। विस्फोट के समय ‘एलटीपी सेक्शन’ में 14-15 कर्मचारी काम कर रहे थे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया और एक की मौत हो गई। अग्निशमन दल और एंबुलेंस को मौके पर भेज दिया गया है। छत ढह गई है, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है।

बचाव कार्य जारी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताते हुए कहा, ‘भंडरा जिले में आयुध फैक्टरी में हुए विस्फोट में छत गिरने से 13 से 14 श्रमिकों के फंसने की खबर है। अब तक मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्भाग्य से एक श्रमिक की मौत हो गई है। कई श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर हैं और हर तरह की मदद मुहैया कराई जा रही है। बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय में बचाव अभियान में शामिल है। चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमों को तैयार रखा गया है। मैं इस घटना में जान गंवाने वाले एक व्यक्ति को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria