मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर जसोदाबेन जताई खुशी बोलीं, यह देश के लिए अच्छा है

47
Jashodaben expressed happiness over Modi becoming Prime Minister for the third time, said it is good for the country
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व बृज क्षेत्र मंत्री मंजूश्री राठौर के दयालबाग के रोशन बाग स्थित आवास पर शाम के करीब 4.30 बजे पहुंचीं।

आगरा। लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद जहां उनके समर्थक खुश है। वहीं उनकी पत्नी ने इसे देश के लिए अच्छा बताया। दरअसल वह गुरुवार दोपहर दयालबाग पहुंचीं। मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के बाद उन्होंने यहां विश्राम किया।मीडिया से संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर खुशी जताते हुए देश के लिए अच्छा बताया। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व बृज क्षेत्र मंत्री मंजूश्री राठौर के दयालबाग के रोशन बाग स्थित आवास पर शाम के करीब 4.30 बजे पहुंचीं।

सूचना पर कई भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उनका स्वागत कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर देश के लिए अच्छा बताया। कहा कि देश के लिए सेवा करेंगे, हम खुश हैं। बता दें कि विपक्ष की पूरी गोलबंदी के बाद भी प्रधानमंत्री ने तीसरी बार देश की सत्ता संभाली।

इसे भी पढ़ें..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here