The tenth Deepotsav is today : रामनगरी अयोध्या आज बनाएगा फिर रिकार्ड, उपराष्ट्रपति करेंगे प्रभु श्रीराम का राजतिलक

Ayodhya, the city of Lord Ram, is set to create another record today; the Vice President will perform the coronation of Lord Ram.

दीपों की कतारों के साथ रंगोली के अलग-अलग पैटर्न भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

अयोध्या। The tenth Deepotsav is today : प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या आज दसवां दीपोत्सव मनाने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी एक विश्व रिकार्ड बनेगा। राम की पैड़ी सहित सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये सजाए जा चुके हैं। अवध विश्वविद्यालय के 35 हजार स्वयंसेवकों ने तीन दिन की मेहनत के बाद शुक्रवार को दीप सज्जा का काम पूरा कर लिया। आज शाम को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में घाटों पर एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। बता दें कि पहली बार देश के उपराष्ट्रपति रामनगरी के इस महापर्व के साक्षी बनेंगे। दीपोत्सव के नोडल अधिकारी प्रो. एसएस मिश्र के मुताबिक, शनिवार सुबह से स्वयंसेवक दीयों में तेल और बाती डालने का काम करेंगे। इसके लिए 900 घाट समन्वयक, 112 घाट प्रभारी और 27 पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई है।

स्वयं सेवकों ने की पूरी मेहनत

प्रत्येक टीम को दीप सजाने के साथ तेल डालने और बाती डालना कम समय पूरा करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा । दीप सज्जा पूरी होने के बाद कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन स्वयंसेवकों ने परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से इसे संभव बनाया।

प्रभु श्रीराम का होगा राजतिलक

प्रभु श्रीराम माता सीता और अनुज लक्ष्मण के अयोध्या के लौटने के बाद अयोध्या वासियों ने जिस तरह का जश्न त्रेतायुग में मनाया था वैसा ही जश्न योगी सरकार में मनाया जा रहा है । इस मौके पर आज प्रभु श्रीराम का भव्य राजतिलक होगा। रामकथा पार्क में सजे राम दरबार में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। इसके साथ ही प्रभु का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रियों व संतों के साथ उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद भरत मिलाप का प्रसंग होगा। पुष्पवर्षा के बीच प्रभु श्रीराम रामकथा पार्क पहुंचेंगे, जहां भव्य राम दरबार सजा है।

Ayodhya, the city of Lord Ram, is set to create another record today; the Vice President will perform the coronation of Lord Ram.
रामकथा पार्क, हनुमानगढ़ी, बिरला मंदिर और सरयू ब्रिज सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी विशेष रोशनी से सजाया गया है।

राम मंदिर परिसर में भी जलेंगे एक लाख दीप

राम जन्मभूमि परिसर में भी दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर में एक लाख दीप जलाए जाएंगे। इसके लिए पूरे परिसर को पांच सेक्टर में बांटकर 1500 मंदिर कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार को राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि ने परिसर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने बताया कि राम मंदिर समेत परिसर के सभी 18 मंदिरों में दीप जलाए जाएंगे। राम मंदिर को विशेष फसाड लाइट से रोशन किया जाएगा और रामलला को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर परिसर में शनिवार के साथ दीपावली के दिन रविवार को भी दीप जलेंगे।

धर्मपथ पर चमकेंगे 50 डिजिटल स्तंभ

इस वर्ष दीपोत्सव की थीम ‘नव भारत की नई अयोध्या’ रखी गई है। धर्मपथ पर 50 डिजिटल स्तंभ लगाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रवेश द्वार तक 12-12 फीट ऊंचे ये स्तंभ रामायण के प्रसंगों और डिजिटल प्रकाश शो को प्रदर्शित करेंगे। रामकथा पार्क, हनुमानगढ़ी, बिरला मंदिर और सरयू ब्रिज सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों को भी विशेष रोशनी से सजाया गया है।

राम की पैड़ी और आसपास के घाटों पर दीयों से बनाई गई कलात्मक आकृतियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। दीपों की कतारों के साथ रंगोली के अलग-अलग पैटर्न भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। देशी-विदेशी पर्यटक इन सजावटों को देखने पहुंच रहे हैं। अर्जेंटीना से आई कैरोलिना ने बताया कि उन्होंने पहली बार ऐसा दृश्य देखा है। उन्हें यहां का माहौल बहुत अच्छा लग रहा है।

Yogi government : चुनाव से पहले प्रदेश की चार करोड़ महिलाओं के खाते में भेजेगी इतनी रकम, तैयारी जोरों पर

 

2 thoughts on “The tenth Deepotsav is today : रामनगरी अयोध्या आज बनाएगा फिर रिकार्ड, उपराष्ट्रपति करेंगे प्रभु श्रीराम का राजतिलक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.