Chinese Wok ने अपने 99 रुपये के वैल्यू वोक्स के साथ हर वर्कडे को बनाया वोकडे

Chinese Wok has turned every workday into a 'Wokday' with its ₹99 Value Woks.

‘चाइनीज़ वोक का वोकडे ट्रीट’ इसी बात को आसान, याद रह जाने वाले और पूरी तरह चाइनीज़ वोक वाले अंदाज में कहता है।”

बिजनेस डेस्क मुंबई : Chinese Wok ने अपना नया वैल्यू प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो रोज़ के खाने को और दिलचस्प बनाएगा। इसके तहत ग्राहकों को पेट भरने वाला, ज़ायकेदार देसी-चाइनीज़ खाना सिर्फ 99 रुपये की किफायती कीमत पर मिलेगा।वैल्यू प्लेटफॉर्म के पीछे सोच यह है कि हर दिन थोड़ी सी ट्रीट तो बनती है। इसे युवा पेशेवरों, दफ्तर जाने वालों और शहरों के उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो रोज़ जल्‍दी और मन को संतुष्‍ट करने वाला कुछ खाना चाहते हैं, पर उसके लिए किसी खास मौके जितना खर्च नहीं करना चाहते।हवास क्रिएटिव इंडिया के साथ मिलकर तैयार किए गए नए कैंपेन में कामकाजी दिन के लंच का वह पल दिखाया गया है, जिससे हर कोई वाकिफ है। इसी के जरिए वैल्यू प्लेटफॉर्म को सामने लाया गया है, जिसमें वेज हक्का नूडल्स या वेज चाउमीन सिर्फ 99 रुपये में मिलते हैं।

वोक में ताजा पकते नूडल्स

फिल्म में पहले वोक में ताजा पकते नूडल्स दिखते हैं। फिर वैल्यू वोक के बॉक्स टेबल पर आते हैं और पहला कौर लेते ही चेहरे पर संतोष झलक उठता है। कैंपेन का अंत प्लेटफॉर्म की नई पहचान बनी लाइन “चाइनीज़ वोक का वोकडे ट्रीट” से होता है। इसमें ‘वर्कडे’ को ‘वोकडे’ बनाकर शब्दों से चुटीला खेल किया गया है, जो दफ्तर के आम दिन को सिर्फ 99 रुपये में स्वादिष्ट और भरपेट देसी-चाइनीज़ खाने के मौके में बदल देता है।

कैंपेन पर लेनेक्सिस फूडवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अरविंद आर पी ने कहा, “देसी चाइनीज़ भारत का पसंदीदा कंफर्ट फूड है। इससे पेट भरता है, इसमें भरपूर स्वाद होता है और यह सबको अपना सा लगता है। 99 रुपये के नए वैल्यू प्लेटफॉर्म के साथ हम हक्का नूडल्स और चाउमीन जैसे अपने क्लासिक्स को हर जेब की पहुंच में ला रहे हैं। हम चाहते हैं कि लोग घर पर मंगाने के साथ-साथ बड़ी तादाद में चाइनीज़ वोक के रेस्टोरेंट में आकर भी खाएं। हवास क्रिएटिव इंडिया के साथ पेश किया गया यह नया वैल्यू प्लेटफॉर्म, देश भर में विस्तार के साथ चाइनीज़ वोक को सही मायनों में ओमनी-चैनल ब्रांड बनाने की हमारी कोशिश की एक अहम कड़ी है।”

कैंपेन को मॉल, फूड कोर्ट

कैंपेन के पीछे की क्रिएटिव सोच पर हवास क्रिएटिव इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर अनुपमा रामास्वामी ने कहा, “हम ग्राहकों की जिंदगी की एक बहुत सीधी सी सच्चाई को चाइनीज़ वोक की अपनी पहचान बनाना चाहते थे। हफ्ते के कामकाजी दिन अक्सर एक जैसे और बस काम निपटाने वाले लगते हैं और दोपहर का खाना वह छोटा सा ब्रेक होता है, जिसका सच में इंतजार रहता है। 99 रुपये का वैल्यू वोक ऐसा खाना है, जो किसी खास मौके के बिना भी ट्रीट जैसा लगता है। ‘चाइनीज़ वोक का वोकडे ट्रीट’ इसी बात को आसान, याद रह जाने वाले और पूरी तरह चाइनीज़ वोक वाले अंदाज में कहता है।” चाइनीज़ वोक के वैल्यू वोक्स अब इस पेशकश में शामिल चाइनीज़ वोक रेस्टोरेंट्स में 99 रुपये में मिल रहे हैं। कुछ इलाकों में हक्का नूडल्स मिलेंगे और बाकी इलाकों में चाउमीन। कैंपेन को मॉल, फूड कोर्ट और भीड़भाड़ वाले बाजारों के आसपास की प्रमुख जगहों पर आउटडोर विज्ञापनों के जरिए भी लोगों तक पहुंचाया।

एचपी ने फेस्टिव सीजन के लिए लेटेस्ट प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर्स की घोषणा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.